उज्जैन दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, नवनियुक्त शिक्षकों को बांटेंगे नियुक्ति पत्र

Aman Vaishnav | Jul 29, 2026, 07:30 IST
Mp-cm-mohan-yadav-schedule
मुख्यमंत्री 29 जुलाई (गुरु पूर्णिमा) को भोपाल और उज्जैन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उज्जैन के गीता भवन का लोकार्पण होगा और नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज बुधवार को व्यस्त कार्यक्रम में नजर आएंगे। गुरु पूर्णिमा मौके पर सीएम उज्जैन का दौरा करेंगे। दिन की शुरुआत भोपाल से होगी और शाम तक कई महत्वपूर्ण आयोजनों में शामिल होंगे।



सुबह भोपाल में ब्रीफिंग होगी

सुबह 9.15 बजे मुख्यमंत्री की एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग होगी। इसके बाद सीएम 9.25 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंचेंगे।



बाघ दिवस पर होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

सुबह 9.30 से 10.15 बजे तक मुख्यमंत्री अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के मौके पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा मिला है। इसलिए यह कार्यक्रम राज्य के लिए खास महत्व रखता है। कार्यक्रम में वन्यजीव संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।



उज्जैन के लिए होंगे रवाना

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 10.20 बजे स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे। यहां से सीएम 10.40 बजे उज्जैन के लिए रवाना होंगे। करीब 11.20 बजे वे उज्जैन जिले के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद सीएम स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।



वीसी के जरिए मंदसौर से जुड़ेंगे

उज्जैन पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंदसौर के गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इस तरह सीएम एक साथ दो जिलों के आयोजनों से जुड़े रहेंगे।



दोपहर में गीता भवन का लोकार्पण

दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री गीता भवन, माधव साइंस कॉलेज, देवास रोड, उज्जैन पहुंचेंगे। यहां सीएम सांदीपनि अलंकरण समारोह 2026 में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में दो बड़े काम होंगे।



पहला, मुख्यमंत्री गीता भवन का लोकार्पण करेंगे। यह भवन उज्जैन के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को और मजबूत करेगा।



दूसरा स्कूल शिक्षा विभाग के नवनियुक्त प्राथमिक शाला शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इससे प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।



ये खबरें भी पढ़िए...

उज्जैन दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, नवनियुक्त शिक्षकों को बांटेंगे नियुक्ति पत्र



एमपी में मूंग खरीद विवाद: उग्र हुए किसान, बुधवार को सीएम हाउस का करेंगे घेराव!



सीएम मोहन यादव की घोषणा के बाद भी चुप्पी, आईडीए स्कीम 171 पीड़ितों ने रखीं मांगें



मूंग खरीदी को लेकर आंदोलन तेज, सात दिन का राशन लेकर भोपाल की ओर आ रहे किसान



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • उज्जैन
  • गुरु पूर्णिमा
  • टाइगर स्टेट का दर्जा
  • टाइगर स्टेट
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस