आज किसानों को मुआवजा बांटेंगे सीएम मोहन यादव, फिर दिल्ली के लिए होंगे रवाना
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज गुरुवार को व्यस्त कार्यक्रम में रहेंगे। सीएम सुबह उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वहीं दोपहर बाद सीएम दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
आइए सीएम मोहन यादव का दौरा विस्तार से समझते हैं...
उज्जैन में सुबह का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री सबसे पहले एडीजी इंटेलीजेंस और आयुक्त जनसंपर्क से टेलीफोन पर ब्रीफिंग लेंगे। इसके बाद सीएम उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
वहीं दोपहर 12.30 बजे से सीएम वीसी के जरिए बुरहानपुर के बलराम महोत्सव कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इसी दौरान वे सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों को फसल नुकसानी का मुआवजा भी वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम प्रदेश के कृषक कल्याण अभियान का हिस्सा है।
दिल्ली के लिए रवाना
दोपहर 12.50 बजे मुख्यमंत्री उज्जैन जिले के हैलीपेड पहुंचेंगे। यहां से वे 12.55 से 1.10 बजे तक हेलीकॉप्टर से इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
इंदौर एयरपोर्ट से दोपहर 1.20 बजे सीएम विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
दिल्ली में टेलीकॉम एमओयू पर हस्ताक्षर
दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4 से 6 बजे तक विज्ञान भवन में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन को लेकर महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे।
यह समझौता प्रदेश में टेलीकॉम क्षेत्र में निवेश बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इससे मध्यप्रदेश में रोजगार के नए अवसर बनने की उम्मीद है।
रात तक भोपाल वापसी
दिल्ली का कार्यक्रम पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री रात 8.50 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भोपाल के लिए रवाना होंगे। रात 10 बजे तक वे स्टेट हैंगर, भोपाल पहुंच जाएंगे।
इसके बाद सीएम अपने निवास के लिए रवाना होंगे और रात करीब सवा 10 बजे निवास पहुंचेंगे।
ये खबरें भी पढ़िए।
एमपी में 100% रिजल्ट देने वाले स्कूलों को मिलेगा इनाम, सीएम मोहन यादव का ऐलान
MP में बनेंगे चार नए ग्रीन फील्ड हाईवे, आधा हो जाएगा भोपाल-जबलपुर और सागर-जबलपुर का सफर!
एमपी में दो पुराने थर्मल प्लांट बनेंगे परमाणु केंद्र! संभावना तलाश रहा अडानी पावर
अडानी की अंबुजा सीमेंट को पर्यावरण क्लियरेंस, 2 कोल प्रोजेक्ट मंजूर