दतिया दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, इससे पहले किसानों के खाते में डालेंगे 33 हजार करोड़

Aman Vaishnav | Jul 27, 2026, 07:55 IST
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज खण्डवा, ग्वालियर और दतिया का दौरा करेंगे। दतिया में सीएम आशुतोष तिवारी के समर्थन में रोड शो करेंगे। साथ ही सीएम किसान सम्मान निधि की राशि सिंगल क्लिक के जरिए किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज तीन जिलों का दौरा करेंगे। उनका यह दौरा खण्डवा, ग्वालियर और दतिया तक फैला होगा। सुबह भोपाल से शुरू होकर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम देर रात तक चलेगा।



आइए सीएम मोहन यादव का दौरा विस्तार से समझते हैं...



सुबह की शुरुआत भोपाल से

मुख्यमंत्री का दिन सुबह सवा दस बजे भोपाल स्थित निवास समत्व से शुरू होगा। यहां वे एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ जरूरी ब्रीफिंग लेंगे।



इसके बाद सुबह 10.25 बजे सीएम कार से स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे। वहां से सीएम खण्डवा जिले के लिए रवाना होंगे। यह हेली यात्रा करीब पचास मिनट की होगी और सुबह 11.35 बजे तक वे खण्डवा हेलीपैड पहुंच जाएंगे।



खण्डवा में किसान महोत्सव

खण्डवा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें बलराम कृषि महोत्सव मुख्य आकर्षण रहेगा। कार्यक्रम में किसान सम्मान निधि (मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना) की राशि सिंगल क्लिक के जरिए किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।



इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहने की उम्मीद है। खण्डवा में कार्यक्रम पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1.05 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे और करीब 1.55 बजे स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे।



दोपहर में ग्वालियर और दतिया का सफर

भोपाल से मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। पौने तीन बजे तक वे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। इसके बाद सीएम दतिया जिले की एयरस्ट्रिप के लिए रवाना होंगे और दोपहर सवा तीन बजे तक दतिया पहुंच जाएंगे। दतिया पहुंचते ही मुख्यमंत्री का कार्यक्रम और व्यस्त हो जाएगा।



दतिया में रोड शो और मंदिर दर्शन

दतिया एयरस्ट्रिप से मुख्यमंत्री सवा तीन बजे रोड शो करते हुए पीताम्बरा माई मंदिर के उत्तर द्वार तक पहुंचेंगे। करीब पौने चार बजे वे मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।



इसके बाद सीएम पश्चिम द्वार से सिन्धी धर्मशाला, ठंडी सड़क होते हुए दतिया शहर पहुंचेंगे। शाम पांच बजे मुख्यमंत्री एक बार फिर पीताम्बरा माई मंदिर के पश्चिम द्वार पहुंचेंगे, जहां दतिया शहर में रोड शो का आयोजन होगा।



बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मिलकर रोड शो करेंगे। यह रोड शो मां पीताम्बरा शक्तिपीठ के पश्चिम द्वार से शुरू होगा।



रोड शो भैंरो मंदिर बड़ी तिगैलिया तक जाएगा। इस पूरे रास्ते में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी साथ रहेंगे। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।



देर रात भोपाल वापसी

दिन भर के व्यस्त कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रात सवा दस बजे दतिया से ग्वालियर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। रात 11 बजे तक वे ग्वालियर पहुंच जाएंगे।



इसके बाद सीएम भोपाल के लिए रवाना होंगे और रात पौने बारह बजे तक स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे। इसके बाद अपने निवास पहुंचेंगे। इस तरह मुख्यमंत्री का यह दौरा रात बारह बजे तक पूरा होगा।



ये खबरें भी पढ़िए...

दतिया दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, आशुतोष तिवारी के समर्थन में करेंगे रोड शो



सीएम मोहन यादव की घोषणा के बाद भी चुप्पी, आईडीए स्कीम 171 पीड़ितों ने रखीं मांगें



दतिया उपचुनाव में गरजे सीएम मोहन यादव, बोले-अपने कर्मों से कमजोर हुई कांग्रेस



ट्रांसफर रुकवाने AI का सहारा, बनाया प्रभारी मंत्री का फर्जी पत्र, ऐसे खुला राज



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • किसान सम्मान निधि
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
  • किसान कल्याण योजना
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
  • दतिया उपचुनाव
  • आशुतोष तिवारी