CM मोहन यादव आज देवास जिले के सोनकच्छ में लाड़ली बहना योजना के पैसे करेंगे ट्रांसफर

Siddhi Tamrakar | Feb 10, 2025, 09:11 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) आज सोनकच्छ का दौरा करेंगे, जहां वे लाड़ली बहना योजना, किसान कल्याण योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को राशि वितरण करेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) आज यानी कि 10 फरवरी को देवास जिले के सोनकच्छ का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मिलेंगे और खासकर 'लाड़ली बहना योजना' के तहत महिलाओं को सहायता राशि देंगे।



मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा। पहले वे भोपाल में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, फिर हेलीकॉप्टर से सोनकच्छ के लिए रवाना होंगे। 12:15 बजे जब वे सोनकच्छ पहुंचेंगे, तो स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे।



खबर यह भी-आज 1.27 करोड़ बहनों को मिलेगी सौगात, लाड़ली बहना योजना की राशि होगी ट्रांसफर



लाड़ली बहना योजना की राशि करेंगे ट्रांसफर

खबर यह भी-MP के स्टार्ट-अप्स को नई दिशा देगा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : सीएम मोहन यादव



मुख्यमंत्री का संबोधन

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनता को संबोधित करेंगे और महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के बारे में सरकार की प्रतिबद्धता पर बात करेंगे। वे क्षेत्र के विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बताएंगे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत जल कलश यात्रा भी होगी, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी कला से कार्यक्रम को और भी रंगीन बनाएंगे।



खबर यह भी-आज केंद्रीय मंत्री खट्टर संग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे CM मोहन यादव, ऐसा रहेगा शेड्यूल



विकास कार्यों की समीक्षा

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के जरिए होगा, ताकि ज्यादा लोग इसे देख सकें और सरकार की योजनाओं से जुड़ सकें। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से भोपाल लौटेंगे और शाम 6:00 बजे विभिन्न विभागों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।



खबर यह भी-दिल्ली चुनाव में मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव का जादू, 12 में से 11 सीटों पर बीजेपी जीती



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें



Tags:
  • MP News
  • लाड़ली बहना योजना
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • देवास न्यूज
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना