आज नलखेड़ा और उज्जैन दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, भाजपा कार्यशाला से लेकर लोकार्पण-भूमिपूजन तक, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव का दौरा बड़वानी से शुरू होगा। यहां सुबह 6:30 बजे सीएम का स्थानीय कार्यक्रम रहेगा।
- सुबह 8:00 से 8:35 बजे के बीच सीएम ग्राम कलाल्दा (सेंधवा, बड़वानी) से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- सुबह 8:45 से 9:10 बजे सीएम मोहन यादव इंदौर से भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंचेंगे।
- सुबह 9:25 बजे वे अपने निवास पर आएंगे।
- सुबह 10:15 बजे समत्व में एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग होगी।
- सुबह 10:30 बजे समत्व में ही सीएम की एक अहम बैठक रखी गई है।
- दोपहर 1:20 से 1:30 बजे वे भाजपा कार्यालय (BJP Office) भोपाल पहुंचेंगे।
- दोपहर में भाजपा कार्यालय में स्थानीय कार्यक्रम के बाद 2:00 से 2:15 बजे स्टेट हैंगर भोपाल लौटेंगे।
प्रदेश कार्यालय में सोशल मीडिया विभाग की कार्यशाला
बता दें कि मध्यप्रदेश में भाजपा सोशल मीडिया पर अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है। इसके लिए पार्टी आज सोमवार, 26 अक्टूबर को प्रदेश कार्यालय में सोशल मीडिया विभाग की कार्यशाला आयोजित करेगी। इसमें संगठन के डिजिटल अभियानों को और प्रभावी बनाने पर चर्चा होगी।
कार्यशाला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव बिप्लब देब शामिल होंगे। ये सभी नेता सोशल मीडिया पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश देंगे।
इस कार्यक्रम में प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक सोशल मीडिया विभाग की टीम शामिल होगी। इसमें प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों और सह प्रभारियों के साथ जिला संयोजक व सह संयोजक भी हिस्सा लेंगे। कार्यशाला में उन्हें डिजिटल अभियान चलाने, सोशल मीडिया का बेहतर इस्तेमाल करने और पार्टी की विचारधारा को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के तरीके बताए जाएंगे। कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे शुरू होगा।
कार्यशाला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इनके अलावा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के और सह संयोजक शिवानंद द्विवेदी भी अपनी बात रखेंगे।
भजन जैमिंग का कार्यक्रम
सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी ने बताया कि इस कार्यशाला का मकसद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन की उम्मीदों के मुताबिक काम करने के लिए मार्गदर्शन देना है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार शाम 7 बजे भजन जैमिंग का कार्यक्रम भी होगा। इसमें सोशल मीडिया से जुड़े युवा और इन्फ्लुएंसर्स शामिल होंगे।
कृषि महोत्सव और नलखेड़ा दौरा
- दोपहर 2:15 से 2:30 बजे सीएम मोहन (CM Mohan Yadav) भोपाल में कृषि विभाग के बलराम कृषि महोत्सव, नरसिंहपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए जुड़ेंगे।
- दोपहर 2:35 से 3:10 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से नलखेड़ा (विधानसभा सुसनेर, जिला आगर-मालवा) पहुंचेंगे।
- नलखेड़ा में स्थानीय लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
उज्जैन में लोकार्पण और धार्मिक उत्सव
- दोपहर 4:20 से 4:50 बजे नलखेड़ा से सदावल हेलीपैड (उज्जैन) पहुंचेंगे।
- शाम 4:55 से 5:00 बजे सीएम सदावल हेलीपैड से वाल्मीकि धाम (उज्जैन) आएंगे।
- वाल्मीकि धाम में महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम और विकास कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन में हिस्सा लेंगे।
- शाम 5:35 से 5:40 बजे वाल्मीकि धाम से कड़छाधाम (उज्जैन) जाएंगे।
- कड़छाधाम में वे पूज्य गुरुदेव श्री टेकचंदजी महाराज के समाधि महोत्सव में शामिल होंगे।
- शाम 6:20 से 7:30 बजे कड़छाधाम से इंदौर एयरपोर्ट रवाना होंगे।
- रात 7:40 से 8:05 बजे इंदौर एयरपोर्ट से स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे।
- रात 8:25 बजे सीएम वापस अपने निवास पर पहुंचेंगे।