आज सीएम मोहन यादव सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि करेंगे जारी, उमंग सिंघार जाएंगे यूपी

Aman Vaishnav | Jun 25, 2026, 08:02 IST
सीएम मोहन यादव का दौरा
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री गुरुवार 25 जून को कई महत्वपूर्ण विभागों की समीक्षा बैठकें करेंगे। साथ ही वह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि का वितरण भी करेंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज एक विशेष कॉन्फ्रेंस के लिए उत्तरप्रदेश जाएंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज गुरुवार 25 जून का दिन बैठकों से भरा है। सुबह से शाम तक उनके पास एक के बाद एक बैठकें तय हैं।



इनमें चार विभागों की समीक्षा के साथ एक अहम जनकल्याण योजना का काम भी शामिल है। आइए जानते हैं मुख्यमंत्री के पूरे दिन का शेड्यूल क्या है...



सुबह की ब्रीफिंग

मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 10.15 बजे एडीजी इंटेलीजेंस और आयुक्त जनसंपर्क से ब्रीफिंग लेंगे। यह बैठक उनके निवास पर होगी।



साथ ही मीडिया से जुड़े मुद्दों पर भी बात हो सकती है, क्योंकि इसमें आयुक्त जनसंपर्क भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री मंत्रालय के लिए रवाना होंगे। उनका मंत्रालय आगमन सुबह 10.45 से 10.55 बजे के बीच होगा।



सामाजिक न्याय विभाग की समीक्षा

मंत्रालय पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री की पहली बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। यह बैठक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग की समीक्षा के लिए होगी।



यह विभाग प्रदेश में दिव्यांगजन, बुजुर्गों और कमजोर वर्गों के लिए चलने वाली योजनाओं की देखरेख करता है।



पेंशन राशि का वितरण

वहीं सुबह 11.45 बजे मुख्यमंत्री एक खास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मई माह की राशि बांटी जाएगी। यह राशि जून महीने में पेंशनरों के खाते में पहुंचेगी। पूरा वितरण सिंगल क्लिक के जरिए किया जाएगा।



बता दें कि प्रदेश में लाखों बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग इस योजना से जुड़े हैं। उनके लिए यह राशि हर महीने एक बड़ा सहारा होती है।



दोपहर की मुलाकात

दोपहर 12.15 बजे मुख्यमंत्री एक मुलाकात के लिए समय देंगे। यह मुलाकात मंत्रालय में ही तय है।



सुशासन संस्थान में बैठक

दोपहर 12.45 बजे मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान, भोपाल पहुंचेंगे। वहां एक अहम बैठक तय है। यह संस्थान प्रदेश में प्रशासनिक सुधार और प्रशिक्षण से जुड़े कामों के लिए जाना जाता है।



जल संसाधन विभाग की समीक्षा

दोपहर 3.30 बजे मुख्यमंत्री फिर मंत्रालय लौटेंगे। वहां जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक होगी। यह विभाग प्रदेश में नहरों, बांधों और सिंचाई योजनाओं का काम देखता है। समीक्षा बैठक में लंबित परियोजनाओं और सिंचाई क्षमता बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है।



नर्मदा घाटी विकास पर चर्चा

शाम 4.30 बजे मुख्यमंत्री की आखिरी बैठक होगी। यह बैठक नर्मदा घाटी विकास विभाग से जुड़ी है। यह विभाग नर्मदा नदी पर बने बांधों और जल परियोजनाओं के विकास का काम संभालता है।



नर्मदा से जुड़ी परियोजनाएं प्रदेश के कई जिलों में सिंचाई और पेयजल को प्रभावित करती हैं। बैठक के बाद मुख्यमंत्री कार से अपने निवास के लिए रवाना होंगे।



प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जाएंगे उत्तरप्रदेश

वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज 25 जून गुरुवार को उत्तरप्रदेश जाएंगे। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेतृत्व में जारी देशव्यापी #छात्रों की गूंज अभियान के अंतर्गत प्रयागराज में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में उमंग सिंघार मुख्य वक्ता के तौर उपस्थित रहेंगे।



क्या है छात्रों की गूंज अभियान?

छात्रों की गूंज (Chhatron Ki Goonj) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया एक प्रमुख राष्ट्रीय अभियान है। इसका उद्देश्य देश की शिक्षा प्रणाली में सुधार, पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उठाना और छात्रों को न्याय दिलाना है।



ये खबरें भी पढ़िए...

सीएम मोहन यादव की घोषणा: MP में युवाओं को शेफ और गाइड की ट्रेनिंग देगी सरकार



मिनटों में आपके पास आएगी डायल 112, लेट होने पर एडिशनल एसपी लेंगे एक्शन



ईवी फ्रेंडली बनेगी राजधानी भोपाल, 81 जगहों पर लगेंगे चार्जिंग स्टेशन



सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, मध्यप्रदेश को मिलेंगे 1000 नए डॉक्टर्स



Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • अटल बिहारी वाजपेयी
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी
  • जल संसाधन विभाग
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन