बंगाल दौरे पर सीएम मोहन यादव, चुनावी रैली में होंगे शामिल, ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (2 अप्रैल) बंगाल के दौरे पर हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में वहां जा रहे हैं। बंगाल में सीएम इलेक्शन कैंडिडेट्स के नॉमिनेशन और रैली में भाग लेंगे। उनका पूरा दिन आज बंगाल की राजनीति के नाम रहने वाला है। आइए जानें उनके आज के कार्यक्रम...
भोपाल से बंगाल तक का व्यस्त कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव आज सुबह भोपाल से बंगाल के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर तक बंगाल के बांकुरा जिला पहुंच जाएंगे। सीएम बांकुरा में इलेक्शन कैंडिडेट्स के नॉमिनेशन और रैली में जाएंगे।
यहां वे पांच प्रमुख सीटों पर ध्यान देंगे। इन सीटों में बंगाल के सलतोरा, छरतना और बांकुरा विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। साथ ही वे यहां के बरजोरा और ओंडा सीटों पर भी प्रचार करेंगे। इन सभी क्षेत्रों में बीजेपी कैंडिडेट्स का आज नॉमिनेशन लेटर दाखिल होगा।
सीएम (CM Mohan Yadav) इन नॉमिनेशन रैलियों में शामिल होकर जनता का जोश बढ़ाएंगे। बंगाल में सीएम मोहन यादव बीजेपी को वोट देने की अपील करेंगे। वे जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। सीएम दोपहर 3:30 बजे दुर्गापुर से वापस भोपाल के लिए रवाना होंगे। वे शाम तक वापस अपने प्रदेश लौट आएंगे।
पहले और दूसरे चरण का चुनावी गणित
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां अब काफी तेज हैं। पहले चरण का मतदान इसी महीने 23 अप्रैल को होना है। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को निर्धारित की गई है। इसी को देखते हुए बीजेपी ने अपने दिग्गज नेताओं को उतारा है।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव का दौरा इस प्रकार है..
- सुबह 11:30 बजे: पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिला पहुंचेंगे।
- दोपहर 12:00 बजे: बंगाल के सलतोरा और छरतना विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे।
- दोपहर 12:45 बजे: बांकुरा विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में विशाल रैली को संबोधन करेंगे।
- दोपहर 01:30 बजे: बरजोरा विधानसभा सीट पर आयोजित जनसभा में शामिल होकर वोट की अपील करेंगे।
- दोपहर 02:15 बजे: ओंडा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो और प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करवाएंगे।
- दोपहर 03:00 बजे: बांकुरा से दुर्गापुर एयरपोर्ट के लिए हेलीकॉप्टर रवाना होंगे।
- दोपहर 03:30 बजे: दुर्गापुर एयरपोर्ट से भोपाल वापसी के लिए रवाना होंगे।
- शाम 05:30 बजे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भोपाल एयरपोर्ट पर वापसी होगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
सिंहस्थ 2028 के लिए काशी और उज्जैन के बीच साझेदारी मजबूत, सीएम मोहन यादव ने किए एमओयू साइन
सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन, सीआईडी की विजिलेंस विंग लेगी भ्रष्ट पुलिस वालों पर एक्शन
एमपी में दूसरे राज्य का जाति प्रमाण पत्र मान्य नहीं, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
एमपी में डायबिटीज से पीड़ित बच्ची को स्कूल से निकाला, पिता ने लगाए गंभीर आरोप, जांच शुरू