प्रमोशन पर सीएम मोहन यादव ने मांगा अपडेट, विभागवार बताए अबतक कितनी हुई पदोन्नति

Sandeep Kumar | Jul 08, 2026, 19:11 IST
प्रमोशन पर सीएम ने मांगा अपडेट
मुख्यमंत्री ने लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 के तहत नौ दिन में हुई पदोन्नति का ब्यौरा मांगा है। सीएम सचिवालय ने सभी विभागों को आज शाम तक विवरण अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • एमपी में पदोन्नति को लेकर सीएम सचिवालय सक्रिय हुआ।
  • विभागों से नौ दिन की कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई।
  • सभी सचिवों को जानकारी अपलोड करने के निर्देश मिले।
  • विभागवार और पदवार प्रमोशन विवरण देना होगा।
  • सीएम जल्द पूरी प्रक्रिया की समीक्षा करेंगे।

सीएम ने पहले भी दी थी हिदायत

इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और अधिकारियों को साफ कहा था कि सभी विभागों में पदोन्नति होनी चाहिए। उनका कहना था कि इसका लाभ सभी वर्गों को मिलना चाहिए। यह निर्देश मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान दिया गया था।



बैठक के बाद सीएम मोहन यादव ने पदोन्नति से जुड़ी जानकारी मांगी। इसी क्रम में सामान्य प्रशासन विभाग यानी जीएडी ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिवों को निर्देश जारी किए।



जीएडी का पत्र, आज ही देनी होगी जानकारी

GAD (जीएडी) ने अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों को पत्र भेजा है। पत्र में सभी विभागों से पदोन्नति का विवरण मांगा गया है। विभाग द्वारा आज जारी आदेश के मुताबिक यह जानकारी तय ऑनलाइन लिंक https://tinyurl.com/promotiondetail पर तुरंत दर्ज करनी होगी।



विभागों को यह भी निर्देश दिया गया है कि जानकारी आज ही अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए। इससे साफ है कि मुख्यमंत्री कार्यालय इस मामले में देरी नहीं चाहता।



3f218fac-5b2


क्यों उठाया गया यह कदम

दरअसल कुछ विभागों के अधिकारियों द्वारा पदोन्नति नहीं किए जाने की शिकायतें मुख्यमंत्री तक पहुंची थीं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों और अफसरों से पदोन्नति के मामले में गंभीरता बरतने को कहा। उन्होंने सभी पात्र अफसरों और कर्मचारियों को पदोन्नत करने के निर्देश दिए थे।



बाद में सीएम सचिवालय ने अब तक हुई पदोन्नति की जानकारी मांग ली। जानकारी के अनुसार कई विभागों में पदोन्नति की बाट जोह रहे कर्मचारियों से सीनियर अफसर यह कहते सुने गए कि शिकायत आई है, इसलिए पदोन्नति नहीं हो पाएगी।



कर्मचारियों में थी नाराजगी

इस तरह की बातों से कई विभागों में कर्मचारियों और अफसरों में नाराजगी फैली थी। पदोन्नति के लिए योग्य होने के बावजूद उन्हें आगे नहीं बढ़ाया जा रहा था। इसकी जानकारी जब मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंची, तो पूरा तंत्र सक्रिय हो गया। अब सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि पदोन्नति से जुड़ा हर विवरण सामने लाया जाए। इससे यह भी साफ होगा कि किन विभागों में पदोन्नति की प्रक्रिया अटकी हुई है।



आगे क्या होगा

मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा मांगी गई जानकारी के आधार पर जल्द समीक्षा होगी। इसमें यह देखा जाएगा कि किन विभागों ने पदोन्नति नहीं की है और उसके पीछे क्या कारण हैं। इसके बाद जरूरी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए जा सकते हैं।



FAQ

  1. सीएम ने क्या जानकारी मांगी है?
    मुख्यमंत्री ने नौ दिन में हुई विभागवार पदोन्नति का पूरा ब्यौरा मांगा है। सभी विभागों को यह जानकारी आज ही देनी होगी।
  2. विभागों को जानकारी कहां अपलोड करनी होगी?
    जीएडी द्वारा जारी ऑनलाइन लिंक पर विभागों को पदोन्नति का विवरण दर्ज करना होगा। यह लिंक सचिवालय ने सभी विभागों को भेजा है।
  3. यह कदम क्यों उठाया गया?
    कुछ विभागों में पदोन्नति नहीं होने की शिकायतें मुख्यमंत्री तक पहुंची थीं। इसके बाद सीएम सचिवालय ने सख्ती दिखाते हुए जानकारी मांगी।

ये भी पढ़ें...

प्रमोशन में आरक्षण: 13 जुलाई को भी नहीं रुकेंगे प्रमोशन, सरकार ने पहले ही बना ली कानूनी ढाल



मध्य प्रदेश में एक साथ 190 अधिकारियों का प्रमोशन, बने डिप्टी कलेक्टर



13 तक धड़ल्ले से हो सकेंगे प्रमोशन, DPC पर तीखी बहस, वीडियो दिखाने की चुनौती



प्रमोशन में आरक्षण मामला एक्टिंग चीफ जस्टिस की बेंच में लिस्ट, 7 को फिर सुनवाई



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • GAD
  • प्रमोशन
  • मुख्यमंत्री सचिवालय
  • सीएम सचिवालय