मध्यप्रदेश के CM शिवराज का कांग्रेस नेताओं पर तंज, बोले- जय-वीरू नहीं हैं कमलनाथ-दिग्विजय, जानिए क्या दिए नए नाम

Jitendra Shrivastava | Nov 04, 2023, 24:00 IST
मध्यप्रदेश के CM शिवराज का कांग्रेस नेताओं पर तंज, बोले- जय-वीरू नहीं हैं कमलनाथ-दिग्विजय, जानिए क्या दिए नए नाम
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कांग्रेस नेताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि, दोनों 1971 में आई गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेरे अपने' के हर समय झगड़ने वाले किरदार 'श्याम' और 'छेनू' की तरह हैं, न कि शोले के 'जय' और 'वीरू' जैसे दोस्तों सरीखे हैं।



प्रभुत्व बनाए रखने के लिए हर समय लड़ते हैं



कमलनाथ और दिग्विजय का नाम लिए बगैर शिवराज ने कहा कि, कांग्रेस नेता उन्हें शोले के जय और वीरू कहते हैं, लेकिन वे वास्तव में श्याम और छेनू (फिल्म मेरे अपने में विनोद खन्ना और शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा निभाए गए किरदार) हैं, जो अपने क्षेत्रों में प्रभुत्व बनाए रखने के लिए हर समय लड़ते रहते हैं।



I.N.D.I.A आकार लेने से पहले ही बिखर गया



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सतना में एक प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि, भारतीय जनता पार्टी से मुकाबले के लिए बनाया गया कांग्रेस और 25 अन्य दलों का विपक्षी गठबंधन 'I.N.D.I.A' आकार लेने से पहले ही बिखर गया है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री और 'I.N.D.I.A' में शामिल जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने हाल ही में दावा किया था कि कांग्रेस को अन्य राजनीतिक दलों की परवाह नहीं है।



यह वही कांग्रेस है, जो भगवान राम को काल्पनिक कहती थी



सीएम शिवराज ने आगे कहा कि, यह वही कांग्रेस है, जो भगवान राम को काल्पनिक कहती थी। इन्होंने तो कोर्ट में इसका एफिडेविट भी दिया था। ऐसे ऐसे सवाल पूछे जाते थे कि दशरथ जी के महल में 10 हजार कमरे थे, बताओ कौन से कमरे में राम का जन्म हुआ? यह वो कांग्रेस थी, जो राम जी को काल्पनिक बताती थी। आज जब वह देख रही है देखिए राम हमारे अस्तित्व है, आराध्य हैं, प्राण हैं, भगवान है, भारत की पहचान है। उनके बिना यह देश नहीं जाना जा सकता है।



Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी न्यूज
  • Shivraj's taunt on Congress leaders
  • Jai-Viru are not Kamalnath-Digvijay
  • know what new names Shivraj gave
  • शिवराज का कांग्रेस नेताओं पर तंज
  • जय-वीरू नहीं हैं कमलनाथ-दिग्विजय
  • शिवराज ने जानिए क्या दिए नए नाम