दतिया उपचुनाव के बाद कांग्रेस में बड़ा बदलाव, अवधेश नायक बने प्रदेश महासचिव

Aman Vaishnav | Aug 06, 2026, 14:35 IST
अवधेश नायक
दतिया उपचुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता अवधेश नायक को मध्य प्रदेश कांग्रेस का नया प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है।

मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने जिले के वरिष्ठ नेता अवधेश नायक को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी की सहमति से की है।



गुरुवार को जारी हुआ नियुक्ति आदेश

गुरुवार 6 अगस्त को जारी आदेश में अवधेश नायक को प्रदेश महासचिव बनाए जाने की घोषणा की गई। पार्टी ने उनसे उम्मीद जताई है कि वे कांग्रेस की नीतियों और संगठनात्मक अनुशासन का पालन करते हुए संगठन को और मजबूत करेंगे। अवधेश नायक दतिया



टिकट की दौड़ में सबसे आगे

बता दें कि अवधेश नायक का नाम 2023 के विधानसभा चुनाव और 2026 के दतिया उपचुनाव, दोनों में कांग्रेस टिकट के प्रमुख दावेदारों में शामिल था। हालांकि दोनों बार पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया।



टिकट नहीं मिला, फिर भी पार्टी के लिए किया काम

टिकट नहीं मिलने के बावजूद अवधेश नायक ने उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में पूरी सक्रियता से प्रचार किया। अब नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया है और कहा है कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।



पार्टी को उम्मीद है कि अवधेश नायक 2028 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करेंगे और कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।



ये खबरें भी पढ़िए...

दतिया उपचुनाव के बाद कांग्रेस में बड़ा बदलाव, अवधेश नायक बने प्रदेश महासचिव



दतिया उपचुनाव हार के बाद BJP में बड़ा बदलाव, क्यों बदली गई पूरी संगठन टीम?



दतिया हार के बाद उठे सवालों पर नरोत्तम मिश्रा का जवाब, बोले- आशुतोष मेरे अनुज, कोई कटुता नहीं



दतिया-बांकीपुर उपचुनाव परिणाम: बीजेपी की हार, नरोत्तम मिश्रा और प्रशांत किशोर की भूमिका



Tags:
  • अवधेश नायक दतिया
  • विधानसभा सीट
  • कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी
  • घनश्याम सिंह