दिग्विजय सिंह से हुई पार्षद राजू भदौरिया के लेन-देन की शिकायत, जीतू पटवारी भी थे साथ

Sanjay Gupta | Jun 27, 2026, 13:56 IST
mp congress bhanu jain allegations jitu patwari
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से एक बार फिर कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया की शिकायत हुई। जब शिकायकर्ता सिंह के पास पहुंचा और शिकायत बताने लगा तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में जीतू पटवारी जी से बात करो। और फिर पटवारी को आगे किया।

समझें क्या है पूरा मामला

  • कांग्रेस नेता सुरेश सेठ के रिश्तेदार भानु जैन ने राजू भदौरिया पर गंभीर आरोप लगाए।
  • जैन का दावा है कि भदौरिया ने पुलिस मामला सेट करने के नाम पर पांच लाख रुपए लिए।
  • शिकायत लेकर जैन शुक्रवार सुबह रेसीडेंसी कोठी पर दिग्विजय सिंह के पास पहुंच गए।
  • दिग्विजय ने मामला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को सौंप दिया।
  • राजू भदौरिया ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

यह मामला कांग्रेस के दिवंगत नेता सुरेश सेठ के रिश्तेदार भानु जैन से जुड़ा है। दिग्विजय सिंह के इंदौर आने की खबर मिलते ही वह शुक्रवार सुबह रेसीडेंसी कोठी पहुंच गए। उस समय दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बंद कमरे में बातचीत कर रहे थे।



jitu patwari


जैन ने भदौरिया पर लगाए गंभीर आरोप

दिग्विजय सिंह बाहर निकले तो जैन ने कहा कि राजू भदौरिया ने मुझसे पुलिस को सेट करने के लिए पांच लाख लिए हैं, लेकिन काम नहीं कराया। अब रुपए मांग रहे हैं तो धमकी दे रहे हैं। इसी तरह दो और लोगों से भी पुलिस में मामला निपटाने के लिए रुपए लिए लेकिन लौटा नहीं रहे।



जीतू पटवारी को किया आगे

दिग्गी ने जैन से कहा कि यह बात शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से कहिए। जैन ने कहा कि चिंटू सुन नहीं रहे हैं और वह जीतू पटवारी के पास जाता हूं। इस पर दिग्गी ने बताया कि जीतू पटवारी कहीं बाहर नहीं हैं, बल्कि कमरे में ही मौजूद हैं। इसके बाद जीतू पटवारी बाहर आए और जैन की शिकायतें सुनकर उन्हें आश्वासन दिया।



कार के पास आकर लगाए फोन, फिर चले गए

जैन ने द सूत्र को बताया कि- दिग्विजय सिंह जी के कहने पर जीतूजी ने मेरी बात सुनी और फिर शायद चिंटू या राजू को फोन लगाया। उन्हें समझाया कि मामले को सैटल करो, इस तरह की बातें आना ठीक नहीं है।



क्या बोल रहे राजू भदौरिया

राजू भदौरिया का कहना है कि जैन पिछले तीन साल से घूम रहे हैं और उन पर बेवजह के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जैन ने दिव्यांग सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जीवाड़ा किया है।



उन्होंने मदद करते हुए जैन को पुलिस गिरफ्तारी से बचाया था। भदौरिया ने यह भी कहा कि किसे और कहाँ पैसे दिए गए, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है और ये सभी आरोप गलत हैं।



राजू के कारण हो चुका दिग्गी का विवाद

दरअसल कुछ समय पहले दिग्विजय सिंह को लेकर शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे का एक विवादित आडियो सामने आया था। इसमें चिंटू सिंह को लेकर आपत्तिजनकर बातें कह रहे थे। यह विवाद राजू के कारण ही हुआ था। राजू द्वारा मुस्लिम दुकानदारों को लेकर टिप्पणी की गई थी।



जिस पर दिग्विजय सिंह ने उन्हें रेसीडेंसी कोठी पर जमकर फटकार लगाई थी। चिंटू और राजू भदौरिया बेहद करीबी है, यह बात चिंटू को बुरी लगी। इसके बाद ही चिंटू ने गांधी भवन में कह दिया था कि कोई भी राष्ट्रीय नेता अपनी मनमर्जी से इंदौर में दौरा कार्यक्रम नहीं बना सकता। बाद में नेताओं द्वारा दिग्विजय सिंह से मिलकर खेद जताया गया था।



ये भी पढ़ें...



शिवपुरी में माइनिंग इंस्पेक्टर ने युवक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल



खीरे की खेती या नोटों की फसल, भागीरथ चौधरी को अपने ही मंत्रालय से मिली 99 लाख की सब्सिडी



SBI, HDFC कार्ड होल्डर्स ध्यान दें: 1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड यूज करना पड़ेगा महंगा



क्यों आज भी अमरनाथ गुफा में जीवित दिखाई देता है कबूतरों का जोड़ा? जानिए सच



Tags:
  • दिग्विजय सिंह
  • जीतू पटवारी
  • राजू भदौरिया
  • सुरेश सेठ
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष