कांग्रेस का मास्टरप्लान, राहुल गांधी खुद करेंगे संगठन की समीक्षा, उज्जैन-रीवा संभाग से होगी शुरुआत

Aman Vaishnav | May 14, 2026, 09:40 IST
mp congress election strategy rahul gandhi visit rewa ujjain
एमपी में विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। इसके लिए राहुल गांधी खुद जमीनी कार्यकर्ताओं से बात कर तैयारियों का जायजा लेंगे। इस दौरान राहुल गांधी किसी भी स्तर के पदाधिकारी से सवाल-जवाब कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों में भले ही ढाई साल का समय हो, लेकिन कांग्रेस ने अब से ही चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी अब संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है।



इस सिलसिले में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी खुद एमपी में संगठन की समीक्षा करेंगे। अगले महीने राहुल गांधी उज्जैन और रीवा संभाग में संगठन के कामों और तैयारियों का जायजा लेंगे।



कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान

अगले महीने जून में एमपी के संगठन सृजन अभियान को एक साल हो जाएगा। पिछले साल 3 जून को राहुल गांधी ने भोपाल के रवींद्र भवन से इस अभियान की शुरुआत की थी।



इसके बाद कांग्रेस ने देशभर के नेताओं को पर्यवेक्षक बनाकर जिलों के अध्यक्षों के नाम तय किए थे। अभियान की शुरुआत के 74 दिन बाद 16 अगस्त को सभी 71 जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई थी।



94775946-315


संभागवार समीक्षा करेंगे राहुल गांधी

एमपी संगठन में हुई नियुक्तियों के बाद अब राहुल गांधी संभागवार समीक्षा करेंगे। इस दौरान वह किसी भी स्तर के पदाधिकारी से सवाल-जवाब कर सकते हैं।



राहुल गांधी समीक्षा के दौरान बूथ समिति, पंचायत, या वार्ड समिति के किसी भी सदस्य से फोन पर बात कर सकते हैं। साथ ही उनके द्वारा किए गए कामों और वेरिफिकेशन के बारे में जानकारी ले सकते हैं।



समिति के सभी सदस्यों का वेरिफिकेशन

अब तक जो भी नियुक्तियां हुई हैं उनकी हर जिले में तेजी से क्रॉस चेकिंग और वेरिफिकेशन का काम हो रहा है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और हर स्तर के नेता बूथ समिति, पंचायत समिति, और वार्ड समिति के सभी सदस्यों का वेरिफिकेशन कर रहे हैं।



मंडल स्तर तक होगा प्रशिक्षण

एमपी कांग्रेस के संगठन प्रभारी संजय कामले ने बताया कि, जिस तरह से पिछले एक साल से संगठन सृजन का कार्यक्रम चल रहा था अब वो पूरा होने के करीब है।



कांग्रेस की सभी कमेटियां लगभग बन चुकी हैं। हमारे विधानसभा प्रभारी अब अपनी-अपनी विधानसभाओं में सभी समितियों का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। इससे हमें यह पता चल सकेगा कि जिनकी नियुक्तियां की गई हैं (जिलाध्यक्ष, विधायक या अन्य लोग) वो सही हैं या नहीं।



संजय कामले ने बताया कि पदाधिकारियों का सत्यापन करने के बाद अब हम उनका प्रशिक्षण शुरू करने जा रहे हैं। पहले चरण में दो दिनों का प्रशिक्षण मंडल स्तर तक होगा। इसमें प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और वरिष्ठ नेता समय आने पर शामिल हो सकते हैं।



प्रभारी संजय कामले ने कहा कि टीम गठन और प्रशिक्षण पूरा होने के बाद हम राहुल जी को हर संभाग में बुलाएंगे। राहुल जी पदाधिकारियों की सूची में से किसी को फोन करके या वहां पर जाकर सवाल पूछें, तो वह व्यक्ति वहीं पर मौजूद होना चाहिए।



यही तरीका मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का है। पहले चरण में रीवा और उज्जैन संभाग में राहुल जी को बुलाने की योजना बनाई गई है।



ये खबरें भी पढ़िए...



एमपी सरकार फिर ले रही 1800 करोड़ का लोन, कुल कर्ज पहुंचा 4.14 लाख करोड़ के पार



भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद गरमाया माहौल, धार्मिक टिप्पणी के बाद बवाल



ब्यावरा जमीन विवाद: मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले- जमीन नहीं दूंगा, चाहे सीएम आ जाए



भोपाल के मिल्क मैजिक घोटाले पर ED का खुलासा, पाम ऑयल से बना रहे थे मिल्क प्रोडक्ट





Tags:
  • राहुल गांधी
  • पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • विधानसभा चुनाव
  • रीवा संभाग
  • लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी
  • संगठन सृजन अभियान
  • संजय कामले
  • कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी