एमपी में कांग्रेस का आंदोलन, कई कार्यकर्ता हिरासत में, पुलिस पर लगे मारपीट के आरोप

Aman Vaishnav | May 07, 2026, 15:03 IST
mp congress farmers protest chakkajam highway
मध्यप्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने 580 किमी लंबा चक्काजाम किया। आंदोलन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-किसानों की आवाज दबाई जा रही है। जरूरत पड़ी तो इससे बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा।

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार, 07 मई को चक्काजाम आंदोलन किया। शाजापुर के रोजवास टोल प्लाजा, ग्वालियर के निरावली तिराहे, इंदौर बायपास, महू और मुरैना जैसे कई शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कें जाम कर दीं।



खलघाट से मुरैना तक लगभग 580 किमी की दूरी है। यहां सात जगहों पर जाम लगाया गया है। इस प्रदर्शन के कारण हजारों लोग और वाहन फंसे हुए हैं। इससे आम लोगों, यात्रियों और शादी में जा रहे परिवारों को बहुत दिक्कत हो रही है।



da8bd142-a00


जीतू पटवारी बोले- जरूरत पड़ी तो बड़ा आंदोलन करेंगे

कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रोजवास टोल प्लाजा पर कहा कि किसानों की आवाज दबाई जा रही है। जरूरत पड़ी तो इससे बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा।



कांग्रेस नेताओं ने ये भी आरोप लगाया कि किसानों को गेहूं बेचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और स्लॉट बुकिंग व टोकन सिस्टम भी पूरी तरह से फेल हो चुका है।



a5a93c0d-da6


किसानों के नाम पर राजनीति कर रही कांग्रेस

दूसरी तरफ भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के आंदोलन को पूरी तरह से राजनीतिक करार दिया है। कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है। कांग्रेस सिर्फ किसानों के नाम पर राजनीति कर रही है।



कई जगह पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर था और भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी भी दी थी कि बिना अनुमति के जाम नहीं लगाया जाए।



2250c662-2f1


कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

शाजापुर जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर रोजवास टोल प्लाजा पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन हुआ। सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता वहां जुटने लगे थे। उज्जैन, देवास, तराना और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वहां पहुंचे हैं।



mp-chakka-jam-1778140304-116766


पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक

तराना विधायक कांग्रेस विधायक महेश परमारके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर प्रदर्शन किया गया । परमार ने बताया कि तराना और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में किसान आंदोलन में शामिल हुए हैं।





प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ट्रैक्टर हटाने को लेकर नोकझोंक भी हुई। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।



खलघाट टोल टैक्स पर जहां लोग 42 डिग्री से अधिक गर्मी में परेशान हो रहे हैं। वहीं खरगोन के डॉक्टरों की टीम आंदोलनकारी किसानों का मुफ्त में स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है और उन्हें दवाइयां भी दे रही है।



सज्जन सिंह वर्मा ने मोहन सरकार पर निशाना साधा

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने रोजवास टोल प्लाजा पर हो रहे विरोध प्रदर्शन में मोहन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों और आम जनता की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठा रही है।



उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के मुद्दों को गंभीरता से नहीं ले रही है। इस कारण कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को मजबूर हो गए हैं।



25-3-1-768x432-130536


किसानों के साथ मारपीट के आरोप

ग्वालियर में नेशनल हाईवे 44 पर चल रहा कांग्रेस का चक्का जाम खत्म हो गया है। इस प्रदर्शन में भिंड, मुरैना और ग्वालियर के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे थे। जानकारी के अनुसार चक्काजाम के दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इस बीच पार्टी नेता रश्मि पवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने किसानों के साथ मारपीट की।



ये खबरें भी पढ़िए...



कांग्रेस के इन विधायक की बीजेपी नेता से मुलाकात, कांग्रेस को 7 विधायकों के क्रॉस वोटिंग की चिंता



कांग्रेस का किसान आंदोलन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएसन ने जारी की सूचना इन जगह से नहीं निकलें ट्रक चालक



मध्यप्रदेश न्यूज: आंदोलन से पहले ही एमपी पुलिस ने किसान नेताओं को किया हाउस अरेस्ट



एमपी न्यूज: पीएससी, ईएसबी की तैयारी करना महंगा, गैस सिलेंडर लेकर छात्रों का प्रदर्शन



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • कांग्रेस
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • मोहन सरकार
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
  • पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा
  • नेशनल हाईवे
  • कांग्रेस कार्यकर्ता
  • चक्का जाम
  • कांग्रेस विधायक महेश परमार