MP में मजबूत होगी कांग्रेस, क्या है पार्टी की पूरी प्लानिंग? संभागीय बैठकों में ब्लॉक और जिला अध्यक्ष को दिए ये निर्देश

Pratibha ranaa | Jul 24, 2024, 11:24 IST
कांग्रेस
मध्य प्रदेश में कांग्रेस का फोकस अब पार्टी फंड पर है। संभागीय बैठकों में पार्टी ने अपने ब्लॉक अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों को फंड जुटाने के निर्देश दिए हैं। पार्टी फंड में 100-100 रुपए कार्यकर्ताओं से जमा कराने को कहा है।

कांग्रेस का फोकस अब पार्टी फंड पर है। पहले विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गई है। पार्टी प्रदेश कार्यालय में भोपाल संभाग के पदाधिकारी सहित अन्य नेताओं के साथ कई बैठकें कर चुकी है। वहीं संभागीय बैठकों में ब्लॉक अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों को कार्यकर्ताओं से 100-100 रुपए जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।



100 रुपए से मजबूत होगी कांग्रेस!

प्रदेश की कांग्रेस सरकार और भी मजबूत होगी। पार्टी का कहना है कि आने वाले समय में कांग्रेस और मजबूत होगी। पार्टी के अंदर ही चल रहे मनमुटाव को भी दूर किया जाएगा।



इसके अलावा अपने- अपने क्षेत्रों में पहले से ज्यादा कार्यक्रम कर लोगों को जोड़ने का काम करेंगे। संभागीय बैठकों में पार्टी ने अपने ब्लॉक अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों को फंड जुटाने के निर्देश जारी किए हैं। पार्टी फंड में 100-100 रुपए कार्यकर्ताओं से जमा कराने को कहा है।



कांग्रेस का फोकस

मध्य प्रदेश में कांग्रेस, पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को मध्य प्रदेश में करारी हार का सामना करना पड़ा।



मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली। बताया जा रहे है कि कांग्रेस का अब ज्यादा फोकस अब बड़ी नहीं बल्कि छोटी और काम करने वाले लोगों को जगह देने पर रहेगा।



pratibha rana


thesootr links


द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • MP Congress
  • कांग्रेस
  • MP Congress focus funds