एमपी कांग्रेस का आंदोलन, किसानों के हक में आज सड़क पर उतरेगी पार्टी, नेशनल हाईवे रोककर करेगी प्रदर्शन

Aman Vaishnav | May 06, 2026, 14:54 IST
mp-congress-national-highway-protest-farmer-issues-may-7
मध्य प्रदेश में आज 07 मई को कांग्रेस का एक बड़ा आंदोलन करने वाली है। पार्टी किसानों की समस्याओं को लेकर 747 किलोमीटर नेशनल हाईवे जाम करेगी। इस आंदोलन का नेतृत्व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश में आज गुरुवार 07 मई को कांग्रेस एक बड़े आंदोलन की योजना बना रही है। पार्टी प्रदेश के सात अलग-अलग जगहों पर नेशनल हाईवे जाम करेगी। इस आंदोलन का नेतृत्व वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा करेंगे।



सरकार की खरीदी व्यवस्था नाकाम

वहीं बुधवार 06 मई को भोपाल में पीसी शर्मा ने कहा था कि, एमपी सरकार की खरीदी व्यवस्था पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है। बार-बार खरीदी की तारीख और स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ाने से इस सिस्टम की कमजोरियां साफ तौर पर सामने आ गई हैं।



untitled_design_12-sixteen_nine-379934


किसानों को हो रहा नुकसान

शर्मा ने आगे कहा था कि 14 दिनों में सिर्फ 9.30 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हुई है। इससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। किसान स्लॉट बुकिंग, पंजीयन पर्ची अपलोड और भुगतान में देरी जैसी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।



वहीं कांग्रेस के इस आंदोलन से लगभग 747 किलोमीटर के इलाके में यातायात प्रभावित हो सकता है। पार्टी ने इसे किसानों के हक में बड़ा आंदोलन बताया है, जबकि प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट की तैयारियां शुरू कर दी हैं।



17_06_2022-congress_flag_22811240-164456


नुकसान झेलकर व्यापारियों को बेच रहे गेहूं

एमपी कांग्रेसका आरोप है कि खरीदी केंद्रों पर पेयजल, छाया, बैठने और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। किसानों को कई दिनों तक ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ सड़कों पर इंतजार करना पड़ रहा है।



स्थिति यह है कि किसान मजबूरी में 1800 से 2022 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर व्यापारियों को गेहूं बेच रहे हैं।



पार्टी की सरकार से मांग

पार्टी ने सरकार से मांग की है कि किसानों को दो हजार 625 रुपए प्रति क्विंटल का भाव दिया जाए। साथ ही जो गेहूं कम कीमत पर बेचा गया है, उसका अंतर भावांतर योजना के तहत सीधे किसानों के खातों में डाला जाए। साथ ही मूंग और सोयाबीन के दामों को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा गया है।



supporter-indian-national-congress-party-waves-flag-440nw-13846114m-470350


आंदोलन का मोर्चा कौन संभालेगा?

शाजापुर में देवास, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन, सीहोर और रायसेन के कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। यहां कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी मौजूद रहेंगे।



वहीं खलघाट में धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ के कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। यहां नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री बाला बच्चन और सचिन यादव कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करेंगे।



शिवपुरी की बात करें तो शिवपुरी और अशोकनगर के कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे। ग्वालियर में ग्वालियर और दतिया के कार्यकर्ता शामिल होंगे। यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अशोक सिंह मौजूद रहेंगे।



वहीं मुरैना और भिंड के कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे। यहां गोविंद सिंह और हेमंत कटारे कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करेंगे।इंदौर में शहर और ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। यहां पीसीसी चीफ जीतू पटवारी मौजूद रहेंगे।गुना में आसपास के जिलों के कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे। यहां पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहेंगे।



ये खबरें भी पढ़िए..



एमपी न्यूज: आंदोलन से पहले ही एमपी पुलिस ने किसान नेताओं को किया हाउस अरेस्ट



सरकार की वादाखिलाफी से नाराज अतिथि शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी



अपनी ही सरकार के खिलाफ सख्त हुए विधायक सूर्य प्रकाश मीणा, आंदोलन करने की दी चेतावनी



सरकार की वादाखिलाफी से नाराज अतिथि शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • पूर्व मंत्री पीसी शर्मा
  • हरीश चौधरी
  • राज्यसभा सांसद
  • अशोक सिंह
  • बाला बच्चन