इंदौर नगर निगम घोटाले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने तोड़े बेरिकेड, कुछ ही देर में पहुंचेंगे पीसीसी चीफ पटवारी

Deeksha Nandini Mehra | Aug 06, 2024, 12:59 IST
congress protest in indore news
इंदौर नगर निगम के फर्जी बिल समेत कई घोटालों के खिलाफ कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन नगर निगम के पास किया जा रहा है। यहां बड़ी संख्या में स्थानीय नेता सहित कांग्रेसी मौजूद हैं।

MP Congress Protest on Indore Municipal Corporation Scam : इंदौर नगर निगम के फर्जी बिल समेत कई घोटालों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के पास धरना देना शुरू कर दिया है। फिलहाल मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रदर्शनस्थल पर मौजूद नहीं हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा कुछ ही देर में प्रदर्शनस्थल पर पहुंच रहें हैं।



जानकारी के अनुसार कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से बेरिकेट्स लगाए है, लेकिन कांग्रेस नेता अमन जोशी और पिंटू जोशी अपने साथियों के साथ बैरिकेड तोड़कर अंदर घुस गए।



प्रदर्शन से पहले उल्टे हनुमान मंदिर में किए दर्शन

इंदौर में प्रदर्शनस्थल पर पहुंचने से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ( Jeetu Patwari ) सांवेर के उल्टे हनुमान मंदिर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर भगवान आशीर्वाद लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि दर्शन कर प्रदेशवासियों की ख़ुशहाली के लिए कामना की है।



इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

फर्जी फाइल घोटाला: नगर निगम द्वारा फर्जी फाइलों के माध्यम से धन की हेराफेरी की जा रही है।


सड़क निर्माण घोटाला : सड़कों के निर्माण में घोटाले किए जा रहे हैं। सड़क निर्माण में अफसरों ने पैसा खाने के बाद बरसात में सड़क उखड रही है। इससे जनता को परेशानी हो रही है।


नक्शा घोटाला: नक्शों में बदलाव करके भूमाफिया और नेताओं को फायदा पहुंचाया जा रहा है।


पेंशन घोटाला: पेंशनधारियों को उनकी पेंशन नहीं मिल पा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी हो रही है।


कर की वृद्धि : जनता पहले महंगाई की मार झेल रही हैं। इस पर जलकर और संपत्ति कर में वृद्धि की गई है, जिससे जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।


नर्सिंग और नीट घोटाला : नर्सिंग कॉलेजों और नीट में घोटाले किए जा रहे हैं, जिससे छात्रों को परेशानी हो रही है।





thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Congress protest
  • इंदौर नगर निगम घोटाला