MP के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, संडे की छुट्टी, 6 महीने का DA भी मिलेगा

Rohit Sahu | Apr 01, 2025, 10:11 IST
daily wage worker
दैनिक वेतन भोगी कर्मियों के न्यूनतम वेतन में अप्रैल से वेतन वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इससे मध्य प्रदेश की मिलों, कारखानों, सार्वजनिक उपक्रमों, बिजली कंपनियों में दैनिक वेतन पर कार्यरत लगभग 20 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।

MP Minimum Wage Worker : मध्य प्रदेश में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। 1 अप्रैल 2025 से 30 सितंबर 2025 तक न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही परिवर्तनशील महंगाई भत्ता (VDA) भी कर्मियों को मिलेगी। इसके साथ ही दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को रेगुलर कर्मचारियों की तरह संडे की छुट्टी भी मिलेगी। इस फैसले से एमपी के मिलों, कारखानों, सार्वजनिक उपक्रमों और बिजली कंपनियों में कार्यरत लगभग 20 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इसकी जानकारी लेबर कमिश्नर द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।



4 कैटगरी के श्रमिकों का बढ़ा वेतन

किस कैटगरी में कितना बढ़ी सैलरी

श्रेणीपुराना वेतन (₹)नया वेतन (₹)
अकुशल श्रमिक368.27466.35
अर्द्धकुशल श्रमिक406.58505.00
कुशल श्रमिक472.85571.00
उच्च कुशल श्रमिक535.35633.00

मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडेय ने बताया कि मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल 2025 से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और श्रमिकों के वेतन में वृद्धि की गई है। इसके अनुसार अकुशल श्रमिक का वेतन प्रतिमाह 12 हजार 125 रुपए होगा। अर्धकुशल श्रमिक का वेतन प्रतिमाह 13 हजार 121 रुपए होगा। कुशल श्रमिक का वेतन प्रतिमाह 14 हजार 844 रुपए होगा। उच्च कुशल श्रमिक का वेतन प्रतिमाह 16 हजार 469 रुपए होगा।





ट्रेड यूनियनों की मांग

राज्य के प्रमुख ट्रेड यूनियन नेताओं ने पुराने उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI Index) की जगह नए इंडेक्स के आधार पर वेतन निर्धारण की मांग की है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष अप्रैल में वेतन वृद्धि की गई थी, लेकिन मई में इसे कम कर दिया गया था। बढ़ा हुआ वेतनमान 1 अप्रैल 2025 से 30 सितंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद अक्टूबर 2025 में एक और संशोधन संभव है, जिससे कर्मचारियों को और राहत मिल सकती है।



यह भी पढ़ें: MP के 7 लाख सरकारी कर्मचारियों ने DA बढ़ाने को लेकर उठाई आवाज | आखिर कब होगी मांग पूरी ?



यह भी पढ़ें: MP के कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, नए वित्तीय वर्ष में बढ़ जाएंगे भत्ते, सैलरी में होगा इजाफा



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • DA
  • डीए
  • Daily wages employees
  • दैनिक वेतन भोगी
  • वेतन बढ़ोतरी
  • मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारी
  • कर्मचारियों की वेतन वृद्धि
  • वेतन वृद्धि
  • दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी
  • MP Daily wage employees
  • Daily Wage Workers