दीपक जोशी फिर BJP में शामिल, शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में घर वापसी

Ravi Singh | Nov 07, 2024, 17:04 IST
Deepak Joshi
मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री दीपक जोशी एक बार फिर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए हैं।

नफीस खान, सीहोर : पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में लौट आए हैं। उन्होंने बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नांदनेर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधानसभा चुनाव से पहले दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल हुए थे और खातेगांव सीट से चुनाव लड़े थे, हालांकि उन्हें 12 हजार 542 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।



550 दिन बाद फिर BJP में लौटे दीपक जोशी

दीपक जोशी 6 मई 2023 को कमल नाथ की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर वे अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की तस्वीर लेकर पहुंचे। दीपक जोशी ने कहा कि उन्होंने अपने पिता के सम्मान के लिए भाजपा छोड़ी है और कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है।



कांग्रेस के लिए किया प्रचार

3 नवंबर को ही पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया था। 3 नवंबर को दीपक जोशी ने बुधनी में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के लिए वोट मांगे थे। बुधनी उपचुनाव में उन्होंने न सिर्फ कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार किया बल्कि एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित किया। अब महज चार दिन बाद ही वे भाजपा में शामिल हो गए हैं।





8 महीने पहले टल गई थी वापसी

दीपक जोशी की भाजपा में वापसी की योजना करीब 8 महीने पहले टल गई थी। उस समय भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में उनकी घर वापसी का कार्यक्रम लगभग तय हो गया था, लेकिन आखिरी वक्त में यह कार्यक्रम टल गया था, क्योंकि दीपक जोशी की भाजपा में वापसी पर आम सहमति नहीं बन पाई थी। बताया गया था कि दीपक जोशी की वापसी पर आम सहमति नहीं बनने के कारण यह कार्यक्रम टल गया था।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान
  • SHIVRAJ SINGH CHOUHAN
  • एमपी बीजेपी
  • politics news
  • Deepak Joshi
  • दीपक जोशी
  • एमपी हिंदी न्यूज