मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा की तबीयत बिगड़ी, भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती

Aman Vaishnav | May 18, 2026, 08:57 IST
mp-deputy-cm-jagdish-devda-hospitalized-due-to-heat-stroke
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। तबीयत खराब होने से वे मंत्रियों की समीक्षा बैठक में भी नहीं जा पाए।

बैठक में होना था शामिल

रविवार, 17 मई को डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा कोमंत्रियों की कामकाज और संगठन की बैठक में जाना था। अचानक तबीयत खराब होने की वजह से वो बैठक में नहीं पहुंच पाए। ये खबर मिलने के बाद सहयोगी और पार्टी के नेता उनका हालचाल जाना। जानकारी के अनुसार उन्हें लू लग गई थी। डॉक्टर्स का कहना है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।



मध्यप्रदेश में इस वक्त मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा चल रही है। हर मंत्री अपनी रिपोर्ट पेश कर रहा है और सवाल-जवाब हो रहे हैं। बैठक के लिए सभी मंत्रियों से पहले जानकारी वाला फॉर्म भरवाया जा रहा है



मोहन सरकार के ढाई साल

बता दें कि 13 जून को मध्यप्रदेश में बीजेपी की मोहन यादव सरकार के ढाई साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर मंत्रियों का कामकाज देखा जा रहा है। साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार की भी संभावना है। वहीं समीक्षा बैठक को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।



बताया जा रहा है कि सीएम मोहन यादव ने मंत्रियों और उनके विभागों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री सचिवालय के जरिए तैयार करवाई है। साथ ही पार्टी संगठन ने मंत्रियों को जो काम दिए हैं उनकी भी समीक्षा की जा रही है। यह बैठक दो दिन तक चलेगी।



एक-एक कर बैठक में शामिल हुए मंत्री

भोपाल के समत्व भवन में रविवार, 17 मई दोपहर एक बजे से मंत्रियों की समीक्षा बैठक शुरू हुई। इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बैठक में कुल 20 मंत्री शामिल हुए और यह बैठक देर रात तक चली।



जानकारी के अनुसार मंत्रियों को अलग-अलग समय पर बुलाया गया था। सबसे पहले उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सीएम आवास पहुंचे। इसके बाद अन्य विभागों के मंत्री एक-एक कर बैठक में शामिल हुए।



ये खबरें भी पढ़िए...



आज से मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड खोलेंगे सीएम मोहन यादव, सीएम हाउस में होगी वन-टू-वन चर्चा



सरकारी विभागों की फिजूलखर्ची पर सख्त एक्शन: लैपटॉप-कंप्यूटर की मनमानी खरीद पर लगी रोक



एमपी में डिजिटल शिक्षा की स्थिति बदहाल, इंटरनेट तो छोड़ो...कई स्कूलों में बिजली तक नहीं



एमपी में बढ़ रहे बीपी के पेशेंट, हर चौथा व्यक्ति हाई बीपी का शिकार, हार्ट पर पड़ रहा असर



Tags:
  • मोहन यादव सरकार
  • बीजेपी
  • डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल