DIG सविता सोहाने ने बच्चों को सिखाया ओजस्वी बच्चे कैसे पैदा करें, वीडियो वायरल

Sourabh Bhatnagar | Jan 11, 2025, 11:47 IST
thesootr
शहडोल जिले की डीआईजी सविता सोहाने का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने स्कूली छात्राओं को पूर्णिमा के दिन गर्भधारण न करने और सूर्य देवता को जल चढ़ाने की सलाह दी।

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले की महिला पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) सविता सोहाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सविता सोहाने स्कूल के छात्रों को ओजस्वी संतान पैदा करने के लिए सलाह देती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह यह कहते हुए सुनी जा सकती हैं कि पूर्णिमा के दिन गर्भधारण न करें और सूर्य देवता को जल चढ़ाकर नमस्कार करें।



क्या है पूरा मामला

आध्यात्मिकता और धर्मग्रंथों पर आधारित बयान

सविता सोहाने ने बयान की पृष्ठभूमि को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका सुझाव हिंदू धर्मग्रंथों और संतों के प्रवचनों से प्रेरित है। उन्होंने बताया कि पूर्णिमा को हिंदू धर्म में पवित्र अवधि माना जाता है, और उनका बयान आध्यात्मिक ज्ञान पर आधारित था।



संदर्भ से बाहर निकाला गया बयान

महिला पुलिस अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके एक घंटे के भाषणमें बालिकाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया था। उन्होंने कहा कि वीडियो का सिर्फ एक हिस्सा वायरल किया गया, जिससे उनके बयान को संदर्भ से बाहर निकाला गया और उसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया।



दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल

हर महीने स्कूल में छात्रों से करती हूं संवाद

DIG सविता सोहाने ने बताया कि पुलिस सेवा में आने से पहले वह चार साल तक सागर जिले के एक सरकारी इंटर कॉलेज में प्राध्यापक थीं। उन्होंने कहा कि हर महीने वह एक स्कूल में जाकर विद्यार्थियों के साथ संवाद करती हैं और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना बढ़ाने का प्रयास करती हैं।



FAQ

  1. 1. वीडियो में महिला पुलिस अधिकारी ने क्या सलाह दी?
    उन्होंने पूर्णिमा के दिन गर्भधारण न करने और सूर्य देवता को जल अर्पित करने की सलाह दी।
  2. 2. वीडियो कब का है?
    यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है, जब वह शहडोल के एक निजी स्कूल में व्याख्यान देने पहुंची थीं।
  3. 3. महिला पुलिस अधिकारी का अनुभव क्या है?
    पुलिस सेवा में आने से पहले वह चार साल तक कॉलेज में प्राध्यापक रहीं और अब हर महीने छात्रों को संबोधित करती हैं।
  4. 4. उन्होंने अपने बयान की सफाई में क्या कहा?
    उन्होंने कहा कि बयान आध्यात्मिक ज्ञान पर आधारित था, और वायरल वीडियो को संदर्भ से बाहर प्रस्तुत किया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • वायरल वीडियो
  • shahdol
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • शहडोल DIG सविता सोहाने
  • Shahdol DIG Savita Sohane