मप्र पुलिस विभाग की ट्रांसफर लिस्ट में भी महिला शक्ति का बोलबाला
मध्यप्रदेश के पुलिस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट मंगलवार को जारी हुई है। इसमें अकेले डीएसपी की लिस्ट की ही बात करें तो 3 पेज की लिस्ट में महिला शक्ति का बोलबाला रहा है। कुल 53 अफसरों में से 25 महिलाएं हैं, जो कि लगभग 47 फीसदी हैं।
अब बड़ी संख्या में फील्ड पर दिखेंगी महिला
भारतीय सेना की महिला अफसरों द्वारा जिस जांबाजी से ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है। उसके बाद से देशभर में शीर्ष नेतृत्व पर पदस्थ होकर देश सेवा व समाजसेवा के लिए काम करने वाली महिलाओं के चर्चे होने लगे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को मध्यप्रदेश पुलिस की जो ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है, उसको भी महिला शक्ति से जोड़कर देखा जा रहा है। सूची के मुताबिक अब बड़ी संख्या में पुलिस महकमे में भी महिला अफसर फील्ड पर नजर आएंगी।
PM के कार्यक्रम में भी रहेंगी अधिकतर महिला अफसर
इंदौर मेट्रो का उद्घाटन कार्यक्रम 31 मई को भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक तय किया जा रहा है कि पीएम के कार्यक्रम में ड्यूटी पर अधिकतर महिला अफसरों को ही लगाया जाए। वहीं, पिछले दिनों सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी महिला अफसरों की फील्ड में ड्यूटी लगाने को लेकर अफसरों को निर्देशित किया था।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में मेट्रो टर्मिनल का नाम होगा मां अहिल्या, पीएम के झंडी वाली पहली यात्रा में यात्री सभी महिलाएं होंगी
इंदौर की तबादला सूची में भी 45% महिलाएं
इंदौर में इन अफसरों को भेजा इधर से उधर
– जूनी इंदौर एसीपी देवेंद्र धुर्वे की जगह विजय चौधरी को भेजा।
– हिमानी मिश्रा सहायक सेनानी 34वीं बिसबल धार को परदेशीपुरा एसीपी बनाया।
– गांधीनगर एसीपी रुबीना मिजबानी को हीरानगर ट्रांसफर किया।
– भोपाल महिला सुरक्षा एसीपी निधि सक्सेना को गांधीनगर एसीपी बनाया।
– हीरानगर एसीपी धैर्यशील येवले को एसीपी न्यायलयीन 1 बनाया।
यह खबर भी पढ़ें...पूर्वी रेलवे की ब्लॉगर-यूट्यूबर को चेतावनी, स्टेशनों पर वीडियो और फोटोग्राफी बैन
कुछ को इंदौर से बाहर तो कुछ बाहर से आए इंदौर
– विदिशा डीएसपी ज्योति शर्मा को इंदौर रेलवे डीएसपी बनाया।
– महू एसडीओपी दिलीप चौधरी को 34वीं वाहिनी बिसबल धार भेजा।
– इंदौर क्राइम ब्रांच एसीपी ललित सिकरवार को महू भेजा।
यह खबर भी पढ़ें...खाद्य अधिकारियों की फाइल मंत्री ने रोकी सवाल पूछने पर बोले, चलते-चलते नहीं पूछा जाता
डीएसपी प्रमोशन की लिस्ट में ये रहे अफसर
– देवास सीएसपी दिशेष अग्रवाल को एडिशनल डीसीपी आसूचना इंदौर बनाया।
– एसीपी यातायात नरेश बाबू अन्नोटिया को ट्रैफिक एडिशनल डीसीपी जोन 3-4 बनाया।
– डीएसपी पीटीएस गीता डोंगरे चौहान को एएसपी पीटीसी के रूप में प्रमोट किया।
यह खबर भी पढ़ें...ग्वालियर में नहाते समय साबुन से निकला ब्लेड, 10 साल के बच्चे का गाल कटा