एमपी में अब बिजली कर्मचारियों के होंगे ऑनलाइन ट्रांसफर, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 25, 2025, 13:54 IST
Online transfers in electricity department
मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारियों के ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 से 30 अप्रैल तक चलेगी। कर्मचारी इस दौरान केवल एक बार आवेदन कर सकेंगे।

MP News: मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने एक बड़ी पहल करते हुए बिजली कर्मचारियों के ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की है। यह प्रक्रिया 30 अप्रैल 2025 तक चलेगी, और कर्मचारी इस दौरान केवल एक बार आवेदन कर सकेंगे।आवेदन केवल ऑनलाइन ही कर सकते हैं। समय सीमा निकालने के किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने बताया कि कर्मचारियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसीलिए पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है। इससे खासकर वे कर्मचारी लाभान्वित होंगे, जिन्हें पारिवारिक या व्यक्तिगत कारणों से स्थानांतरण की आवश्यकता है।

इन स्थितियों में कर सकते हैं आवेदन

  • परिवार के सदस्य की गंभीर बीमारी
  • पति/पत्नी का अन्य स्थान पर पदस्थ होना
  • म्यूचुअल ट्रांसफ
  • इसके अलावा किसी और वजह से तबादला चाहिए तो तबादले का खर्च कर्मचारी को स्वयं वहन करना होगा।

ये भी पढ़ें: हाईटेक एजुकेशन: सरकारी स्कूलों में बच्चों को सिखाई जा रही डिजिटल युग की बारीकियां

किन्हें नहीं मिलेगा आवेदन का मौका

जिनकी वर्तमान पदस्थापना अवधि एक वर्ष से कम है। महाप्रबंधक (General Manager) या उससे वरिष्ठ पदों पर कार्यरत अधिकारियों को यह सुविधा नहीं मिलेगी।

FAQ

  1. 1. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
    30 अप्रैल 2025 अंतिम तिथि है।
  2. 2. क्या एक से अधिक बार आवेदन किया जा सकता है?
    2. क्या एक से अधिक बार आवेदन किया जा सकता है?
  3. ३. आवेदन कहाँ किया जा सकता है?
    portal.mpcz.in पर ‘Employee Transfer Module’ के तहत आवेदन किया जा सकता है।


thesootr links द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी
  • ऑनलाइन
  • बिजली
  • डिजिटल
  • तबादले