अधर में लटका हजारों उम्मीदवारों का भविष्य! ADDET और ANMTST नोटिफिकेशन में देरी से छात्र परेशान
News In Short
- ईएसबी ने अब तक 2026 की रूलबुक और नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।
- मई में होने वाली ADDET और ANMTST परीक्षाएं अधर में लटकीं है।
- 50 हजार अभ्यर्थियों में परीक्षा की तारीखों को लेकर भारी असमंजस है।
- एग्जाम शेड्यूल अपडेट होने के बावजूद जमीनी तैयारी अधूरी है।
- छात्रों ने बोर्ड से स्थिति साफ करने और जल्द नोटिफिकेशन की मांग की है।
News In Detail
मध्यप्रदेश के हजारों युवाओं के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ( ESB ) ने 2 अप्रैल को साल 2026 की परीक्षाओं का जो कैलेंडर जारी किया था, अब उस पर संकट के बादल मंडराते दिख रहे हैं।
शेड्यूल के मुताबिक मई के महीने में दो बड़ी प्रवेश परीक्षाएं होनी हैं। हकीकत यह है कि अभी तक न तो इनका आधिकारिक नोटिफिकेशन आया है और न ही रूलबुक जारी की गई है।
असमंजस में उम्मीदवार
इस देरी की वजह से उन उम्मीदवारों के बीच घबराहट बढ़ गई है जो पिछले कई महीनों से इन परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं। जमीन पर परीक्षाओं को लेकर कोई तैयारी नजर नहीं आ रही है, जिससे अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या मंडल अपने ही तय किए गए समय पर परीक्षाएं करा पाएगा?
मई में होने वाली परीक्षा
मई में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की एनीमल हसबेंडरी और डेयरी डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा (एडीडीईटी) 2026 के लिए परीक्षा होनी है। साथ ही लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्रों के लिए प्रवेश परीक्षा (एएनएमटीएसटी) 2026 होने है।
इन दोनों परीक्षाओं में हर साल लगभग 50 हजार उम्मीदवार भाग लेते हैं। अब तक समय पर परीक्षाएं नहीं हो पा रही हैं। इससे अभ्यर्थियों की संख्या में कमी आ रही है। ऐसे में तैयारियां समय पर नहीं होने से अभ्यर्थी उलझन में हैं।
अब वे एमपी कर्मचारी चयन मंडल से जल्द ही स्पष्ट जानकारी की मांग कर रहे हैं, ताकि वे अपनी तैयारी और योजना उसी के अनुसार बना सकें।
पिछले साल जून में हुआ था आयोजन
पिछले साल 2025 में इन परीक्षाओं का आयोजन जून में हुआ था। तब इनके नोटिफिकेशन मई के पहले और दूसरे हफ्ते में ही जारी कर दिए गए थे। एडीडीईटी में नौ हजार 53 और एएनएमटीएसटी में 31 हजार 47 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
इसी तरह 2024 में भी दोनों परीक्षाओं के नोटिफिकेशन मई में आए थे और परीक्षा जून में हुई थी। उस वक्त एडीडीईटी में आठ हजार 375 और एएनएमटीएसटी में 69 हजार 989 उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे।
ये खबर क्यों जरूरी है?
यह खबर इसलिए जरूरी है क्योंकि यह सीधे तौर पर हजारों युवाओं के भविष्य और उनके करियर की प्लानिंग से जुड़ी हुई है। मध्यप्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लगभग 50 हजार छात्र इन परीक्षाओं के भरोसे अपने आगे की पढ़ाई तय करते हैं, लेकिन नोटिफिकेशन में देरी उनकी मेहनत पर पानी फेर सकती है।
जब परीक्षाएं समय पर नहीं होतीं, तो छात्रों का पूरा एक साल बर्बाद होने का डर बना रहता है और उनमें मानसिक तनाव बढ़ता है। इसके अलावा, परीक्षाओं में देरी होने से हर साल आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या कम हो रही है, जो राज्य की शिक्षा व्यवस्था के लिए एक चिंता का विषय है।
FAQ
- ADDET और ANMTST की परीक्षाएं मई 2026 में होंगी या नहीं?
ईएसबी के कैलेंडर के अनुसार ये परीक्षाएं मई में ही होनी हैं, लेकिन अभी तक नोटिफिकेशन न आने की वजह से इनके आगे बढ़ने की पूरी संभावना है। सटीक जानकारी के लिए मंडल की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। - ADDET और ANMTST का नोटिफिकेशन आने में देरी क्यों हो रही है?
विभाग की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है, लेकिन इसे जमीनी तैयारियों की कमी और प्रशासनिक कारणों से जोड़कर देखा जा रहा है। - क्या ADDET और ANMTST परीक्षा का सिलेबस बदल सकता है?
आमतौर पर सिलेबस में बड़े बदलाव नहीं होते, लेकिन पूरी और सही जानकारी केवल आधिकारिक रूलबुक आने के बाद ही साफ हो पाएगी।
ये खबरें भी पढ़िए...
ESB में फर्जी डिग्री वाले हो रहे चयनित, नगर निगमों में फर्जी नियुक्ति
मध्यप्रदेश न्यूज: पीएससी, ईएसबी की तैयारी करना महंगा, गैस सिलेंडर लेकर छात्रों का प्रदर्शन
ईएसबी को झटका: नर्सिंग ऑफिसर-सिस्टर ट्यूटर भर्ती में GNM और मेल नर्स को राहत
एमपी न्यूज: ईएसबी वनरक्षक भर्ती 2026: पदों की संख्या बढ़ी, संशोधित रूलबुक जारी