आबकारी आरक्षकों को मिलेगी ज्वाइनिंग, द सूत्र की पहल के बाद दस्तावेज सत्यापन जल्द
द सूत्र एक बार फिर युवाओं की आवाज बना है। ईएसबी द्वारा हाल ही में चयनित 253 आबकारी आरक्षक का रिजल्ट जारी किया था। इसके बाद से ही ज्वाइनिंग की प्रक्रिया अटक गई थी।
द सूत्र के पास इसे लेकर कई मैसेज और फोन आए थे। इस पर द सूत्र द्वारा इसकी जानकारी आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना को दी गई थी। उन्होंने इस संबंध में द सूत्र को जानकारी दी है।
पत्र जारी कर दिया है, इस दिन से होंगे डीवी
आबकारी आयुक्त सक्सेना ने द सूत्र को बताया कि विभागीय अधिाकिरयों को निर्देश दे दिए हैं। दस्तावेज सत्यापन (डीवी- डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन) का काम पांच-छह मई से किया जाएगा। इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है।
इसके बाद होगी ज्वाइनिंग
ज्वाइनिंग के लिए पहला कदम दस्तावेज सत्यापन का है। इसमें सभी चयनितों के दस्तावेज देखे जाते हैं। इनकी डिग्री की मान्यता व अन्य दस्तावेज देखे जाते हैं। इसकी रिपोर्ट क्लीन होने के बाद विभाग द्वारा अगला कदम ज्वाइनिंग का होगा।
FAQ
- आबकारी आरक्षक का दस्तावेज सत्यापन कब होगा?
आबकारी आरक्षकों का दस्तावेज सत्यापन 5-6 मई को होगा। विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया है। उम्मीदवारों को तय समय पर उपस्थित होना होगा। आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। - आबकारी आरक्षक भर्ती में कितने उम्मीदवारों का चयन हुआ है?
कुल 253 उम्मीदवारों का चयन ईएसबी द्वारा किया गया है। इन सभी का रिजल्ट पहले ही घोषित हो चुका है। अब सिर्फ इनके दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शेष है। इसके बाद इन्हें नियुक्ति पत्र दिए जा सकेंगे। - आबकारी आरक्षक भर्ती वेरिफिकेशन प्रक्रिया में किन बातों का ध्यान रखें?
उम्मीदवारों को अपनी डिग्री और सभी आवश्यक प्रमाणपत्र लाने होंगे। दस्तावेजों की मान्यता की गहराई से जांच की जाएगी। विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है। कोई भी गलत जानकारी मिलने पर पात्रता रद्द होगी।
ये खबरें भी पढ़िए...
आबकारी आरक्षक, सिपाही भर्ती नकल घोटाले ने ऐसे खोली पटवारी भर्ती घोटाले की जांच की पोल
ईएसबी को झटका: नर्सिंग ऑफिसर-सिस्टर ट्यूटर भर्ती में GNM और मेल नर्स को राहत
एमपी न्यूज: ईएसबी वनरक्षक भर्ती 2026: पदों की संख्या बढ़ी, संशोधित रूलबुक जारी
MP आबकारी भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा: रतलाम में SIT जांच शुरू, 12 अभ्यर्थी संदेह में