एमपी में किसानों के कर्ज और ब्याज माफी पर बीजेपी विधायक ने खोला मोर्चा, सीएम को लिखा पत्र

Sanjay Dhiman | Apr 03, 2026, 19:49 IST
Photograph: (the sootr)
बीजेपी विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय ने मुख्यमंत्री को खुला पत्र लिखकर किसानों के कर्ज-ब्याज माफी की मांग की है। उन्होंने गेहूं खरीदी में देरी को लेकर भी चिंता जताई है।

प्रदेश का किसान और विपक्षी दल गेहूं खरीदी और कर्जमाफी को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं। इनके साथ अब सत्ताधारी दल के विधायक भी किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर होने लगे हैं।



ताजा मामले में भाजपा विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय ने भी मोर्चा खोला है। उन्होंने सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर किसानों का दो महीने का कर्ज और ब्याज माफ करने की मांग की है।



प्रदेश में लगातार टल रही गेहूं खरीदी

मध्य प्रदेश में किसानों की परेशानियां बढ़ रही हैं। गेहूं की खरीदी में देरी के कारण किसानों के बीच आक्रोश फैल रहा है। सबसे पहले 1 फरवरी से गेहूं की खरीदी शुरू होने की योजना थी, लेकिन बाद में तारीखें बढ़ती गईं।



पहले 16 मार्च, फिर 1 अप्रैल, और अब 10 अप्रैल को खरीदी की तारीख तय की गई है। यह तारीखें भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों के लिए हैं। अन्य संभागों के लिए तो अभी तारीखें तक घोषित नहीं हो सकी हैं।



e63a0ba8-2ad


यह खबरें भी पढ़ें...



MP में गेहूं खरीदी टली: एक अप्रैल की जगह अब 10 से, तैयारियों की खुली पोल



MP के किसानों पर दोहरी मार : 28 मार्च तक चुकाना है कर्ज और 7 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीदी



गेहूं खरीदी में देरी बनी चिंता का कारण

किसान लगातार अपनी शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं। उन्हें अपनी गेहूं की फसल बेचने का इंतजार है। खासकर उन किसानों के लिए यह समस्या गंभीर हो रही है, जिन्होंने गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग पहले ही कर दी है। उनकी उपज खुले में पड़ी हुई है। बेमौसम बारिश के कारण उसे नुकसान हो सकता है। खुले बाजार में गेहूं के दाम कम हैं, जिससे किसानों को 500 से 700 रुपए प्रति क्विंटल का नुकसान हो रहा है।



कर्ज जमा करने की तारीख खत्म, अब लग रहा ब्याज

किसानों का एक और बड़ा मुद्दा है कर्ज। किसानों का केसीसी कर्ज चुकाने की अवधि खत्म हो चुकी है और अब ब्याज भी लग रहा है। 31 मार्च तक कर्ज नहीं चुका पाए किसान अब डिफाल्टर होने की कगार पर हैं। सरकार ने कर्ज चुकाने की अवधि भी नहीं बढ़ाई, जिससे किसानों के सामने कठिनाई खड़ी हो गई है।



बीजेपी विधायक ने की कर्ज-ब्याज माफी की मांग

इस मुद्दे पर बीजेपी विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को खुला पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने किसानों के कर्ज पर ब्याज माफ करने की मांग की है। डॉ. मालवीय ने 5 अप्रैल से गेहूं की खरीदी शुरू करने और 28 मार्च से 30 अप्रैल तक किसानों को कर्ज पर ब्याज माफ करने की बात कही है। उनका कहना है कि राज्य में किसानों को मदद की जरूरत है। इस मामले में उनकी मांग को गंभीरता से लिया जाए।



किसान संगठनों की भी यही मांग

किसान संगठनों और स्थानीय प्रतिनिधियों की भी यही मांग है कि सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कदम उठाए। किसानों की परेशानियों को देखकर यह स्पष्ट है कि सरकार को जल्द से जल्द इस पर ध्यान देना चाहिए।



यह खबरें भी पढ़ें...



किसानों की 'कर्ज माफी' पर ब्रेक, बेनीवाल के सवाल पर सीतारमण ने किया साफ इनकार, राजस्थान पर 1.92 लाख करोड़ का कर्ज!



एमपी सरकार पर बढ़ा कर्ज का बोझ, लिया 2500 करोड़ का नया लोन



बीजेपी के वरिष्ठ नेता है विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय

डॉ. चिंतामणि मालवीय बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। वे आलोट से विधायक हैं और पूर्व में सांसद भी रह चुके हैं। उनकी छवि किसान नेता के रूप में मानी जाती है। अब उन्होंने किसानों के हित में सीएम को पत्र लिखकर उनकी समस्याओं को उठाया है। उनके पत्र ने न केवल किसानों बल्कि विपक्ष की मांग को भी जायज ठहराया है।



Tags:
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • गेहूं खरीदी
  • डिफाल्टर
  • कर्जमाफी
  • भाजपा विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय