Film Homebound: भोपाल से ऑस्कर तक का सफर, एमपी को मिली ग्लोबल पहचान
Aman Vaishnav | Sept 20, 2025, 18:46 IST
1 / 8
बड़े सितारे, बड़ी फिल्मImage credit : Aman Vaishnav
इस फिल्म में Ishaan Khattar, jahnvi kapoor और विशाल जेठवा जैसे जाने-माने कलाकार हैं, जिससे यह दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहेगी।
2 / 8
फिल्म पॉलिसी का कमालImage credit : Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश की नई फिल्म पॉलिसी ने शूटिंग की प्रक्रिया को आसान बना दिया। इसी वजह से फिल्ममेकर्स को यहां काम करने में काफी मदद मिली।
3 / 8
वैश्विक पहचानImage credit : Aman Vaishnav
इस फिल्म को मिली कामयाबी से मध्य प्रदेश को दुनिया भर में एक बेहतरीन शूटिंग लोकेशन के तौर पर पहचान मिल रही है।
4 / 8
350 से ज्यादा फिल्मों की शूटिंगImage credit : Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश में अब तक 350 से ज्यादा फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग हो चुकी है, जिससे यह एक ग्लोबल फिल्म हब बनता जा रहा है।
5 / 8
बॉलीवुड का भरोसाImage credit : Aman Vaishnav
Karan Johar जैसे बड़े फिल्म निर्माता ने शूटिंग के लिए Madhya Pradesh को चुना है। इससे साफ पता चलता है कि यह राज्य फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक भरोसेमंद और शानदार जगह बन गया है।
6 / 8
भोपाल में हुई शूटिंगImage credit : Aman Vaishnav
इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग भोपाल और उसके आस-पास के खूबसूरत जगहों पर हुई है। इन लोकेशनों ने फिल्म की कहानी को और भी शानदार बना दिया।
7 / 8
होमबाउंड और मध्य प्रदेशImage credit : Aman Vaishnav
'होमबाउंड' फिल्म को भारत की तरफ से Oscar Award 2026 के लिए चुना गया है। यह मध्य प्रदेश के लिए बहुत गर्व की बात है।
8 / 8
मुख्यमंत्री ने दी बधाईImage credit : Aman Vaishnav
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'होमबाउंड' फिल्म की टीम को बधाई दी है। इससे पता चलता है कि राज्य सरकार फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा दे रही है और उनका पूरा समर्थन करती है।