वन विभाग में प्रमोशन,दस साल बाद एकसाथ प्रमोट हुए 4506 अधिकारी-कर्मचारी

Sanjay Dhiman | Aug 24, 2026, 16:41 IST
mp-forest-department-promotion-4506
मध्यप्रदेश वन विभाग में 4506 कर्मचारियों की पदोन्नति हुई। CM मोहन यादव ने आभार सभा में कहा कि बाकी खाली पद भी जल्द भरे जाएंगे। दस साल से रुकी प्रक्रिया अब शुरू हुई है।

मध्यप्रदेश के वन विभाग में 4506 कर्मचारियों का प्रमोशन किया है। यह प्रक्रिया दस साल से रुकी हुई थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के आईआईएफएम में आभार सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बाकी खाली पद भी जल्द भरे जाएंगे। वन विभाग में स्वीकृत 25,379 पदों में से अभी 18 हजार से अधिक पदों पर स्टाफ काम कर रहा है।



दस साल बाद मिली राहत

भोपाल के भारतीय वन प्रबंध संस्थान (IIFM – Indian Institute of Forest Management) में यह आभार सभा आयोजित हुई। मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कर्मचारियों को स्टार लगाकर सम्मानित भी किया।



मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अच्छे कामों को आगे बढ़ाने का प्रयास करती रहेगी। उन्होंने प्रदेश की वन संपदा और नदियों का जिक्र भी किया। उनके अनुसार मध्यप्रदेश की नदियां कई राज्यों की जल समस्या हल करती हैं।



5dc2f328-a36


अब खाली पद भरने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि पदोन्नति के बाद कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी देखकर संतोष मिलता है। उनके मुताबिक यह फैसला सही समय पर लिया गया। वन विभाग में अभी भी कई पद खाली हैं। सरकार ने इन्हें भरने के निर्देश पहले ही दे दिए हैं।



वन विकास निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत भी इस मौके पर मौजूद रहे। वन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह ने पदोन्नति के आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया शुरू होने के बाद कुल 4,506 कर्मचारी पदोन्नत हुए हैं।



कर्मचारियों ने जताया आभार

रायसेन के सहायक वन संरक्षक रजनीश शुक्ला ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया। उन्हें वन क्षेत्रपाल से सहायक वन संरक्षक पद पर पदोन्नति मिली है। उन्होंने कहा कि हजारों कर्मचारी इस फैसले से खुश हैं। उनके मुताबिक सभी अब दोगुनी ऊर्जा के साथ काम कर रहे हैं।



ओबेदुल्लागंज वन मंडल की वन क्षेत्रपाल सीमा राज गौड़ ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पदोन्नति से कर्मचारियों का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने अपना संबोधन खुद पढ़कर सुनाया।



महिला कर्मचारियों के लिए खास पल

वनपाल कल्पना गौड़ ने इस मौके को खास बताया। उनके अनुसार मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता खोला है। उन्होंने कहा कि सरकार लाड़ली बहना योजना और लाड़ली लक्ष्मी योजना का भी हमेशा ध्यान रखती है। उन्होंने इस पदोन्नति की तुलना राखी पर भाई से मिलने वाले उपहार से की।



कार्यक्रम में कई कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किए। सभी ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह से भरा रहा।



यह खबरें भी पढ़ें...



एमपी में संघ का Gen-Z से सीधा संवाद, 20 सितंबर को भोपाल आएंगे दत्तात्रेय होसबले



एमपी के हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बड़ी राहत: रिटायरमेंट के बाद मिलेगा प्रमोशन



खत्म होगा 30 साल पुराना विवाद! अब एमपी विधानसभा में PSC से होंगी अफसरों की भर्तियां



MP का हेल्थ कार्ड, आलीराजपुर की महिलाएं शराब की शौकीन, इंदौर में बढ़ा मोटापा



Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • भोपाल
  • वन विभाग
  • वन विकास निगम
  • लाड़ली लक्ष्मी योजना
  • कर्मचारियों का प्रमोशन