शिवराज सिंह चौहान दिल्ली गए , अब इन चेहरों में से किसी एक को मिल सकती है उनकी सीट, पढ़ें नाम

Marut raj | Jun 05, 2024, 17:06 IST
MP Former CM Shivraj Singh Chouhan Lok Sabha Member Budhni Assembly द सूत्र
बुधनी सीट बीजेपी का गढ़ है। ऐसे में यह तो तय है कि यहां से जो भी चुनाव लड़ेगा, उसका जीतना तय है। ज्ञात हो कि शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा को 8.21 लाख रिकॉर्ड वोटों से हराया।

Budhni Assembly : पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान लोकसभा सांसद बनकर दिल्ली पहुंच गए हैं। इसके साथ ही यह सवाल भी खड़ा हो गया है कि उनकी बुधनी विधानसभा सीट से किसको टिकट दिया जाएगा। बुधनी सीट बीजेपी का गढ़ है। ऐसे में यह तो तय है कि यहां से जो भी चुनाव लड़ेगा, उसका जीतना तय है। ज्ञात हो कि शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा को 8.21 लाख रिकॉर्ड वोटों से हराया। शिवराज विदिशा से छठवीं बार सांसद का चुनाव जीते हैं।



बुधनी से इन 7 नेताओं के नामों की चर्चा


रमाकांत भार्गव: विदिशा के पूर्व सांसद रहे। इस बार उनका टिकट काटकर SHIVRAJ SINGH CHOUHAN को टिकट दिया। इन्हें शिवराज सिंह का करीबी माना जाता है।



महेश उपाध्याय: सलकनपुर ट्रस्ट के 16 साल से अध्यक्ष। उपाध्याय शिवराज के करीबी मित्रों में से हैं। धार्मिक पहचान होने से पार्टी उन पर दांव लगा सकती है।



रवि मालवीय: सीहोर भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं। शिवराज सिंह चौहान के भरोसेमंद हैं। शिवराज को उनके नाम पर भी कोई आपत्ति नहीं होगी।



रघुनाथ भाटी: सीहोर के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं। Budhni Assembly Constituency में मालवीय वर्ग बड़ा वोट बैंक हैं। रघुनाथ भी पूर्व सीएम शिवराज के खास लोगों में गिने जाते हैं।



शिशिर मारुति: भेंरुदा नगर पालिका के अध्यक्ष हैं। पिता भी विधायक रह चुके हैं। युवा होने के नाते पार्टी नए चेहरे के तौर पर मौका दे सकती है। साधना सिंह के करीबी लोगों में शामिल हैं।



गुरु प्रसाद शर्मा: मध्यप्रदेश वन विकास निगम के अध्यक्ष रह चुके हैं। शिवराज के खास लोगों में शामिल हैं।



नीरज भाटी: नरेंद्र सिंह तोमर के रिश्तेदार हैं। वह विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के चलते शिवराज सिंह नीरज भाटी का नाम आगे बढ़ा सकते हैं।







Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान
  • SHIVRAJ SINGH CHOUHAN
  • budhni assembly
  • बुधनी विधानसभा