मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर 102 विद्यार्थियों को मिलेंगे 1-1 लाख रुपए, सीएम मोहन यादव देंगे भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति, देखें पूरी लिस्ट
CM मोहन यादव ने दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ना है। विद्यार्थी भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन और उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सकें। इसी सोच के साथ इस योजना की शुरुआत की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा और जीवन-मूल्यों से परिचित कराना जरूरी है। इससे विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
डॉ. यादव ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा और मेहनत देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उनका ज्ञान के प्रति समर्पण विकसित भारत के निर्माण में भी योगदान देगा। उन्होंने कामना की कि सभी विद्यार्थी भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। साथ ही अपनी उपलब्धियों से मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाएं।
जन्माष्टमी पर हुई थी घोषणा
सीएम मोहन यादव ने जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की थी। इसके बाद श्रीकृष्ण पाथेय न्यास ने प्रतियोगिता आयोजित करने की तैयारी शुरू की।
योजना के तहत विद्यालय और महाविद्यालय या विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए दो अलग-अलग वर्ग बनाए गए। दोनों वर्गों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर दिया गया।
प्रतियोगिता और चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब विजेताओं को छात्रवृत्ति देने की तैयारी है। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री सभी 102 चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। प्रत्येक विद्यार्थी को एक लाख रुपए और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
इस तरह सभी विद्यार्थियों को मिलाकर कुल एक करोड़ दो लाख रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
63 हजार 736 विद्यार्थियों ने कराया था पंजीयन
मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार और श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीराम तिवारी ने प्रतियोगिता की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्रतियोगिता 11 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश के कुल 63 हजार 736 विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन कराया था। इनमें से 58 हजार 99 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता का प्रश्नपत्र हल किया।
प्रतियोगिता के दौरान वेबसाइट पर भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी पहुंचे। इस अवधि में वेबसाइट पर सात लाख 94 हजार 700 से ज्यादा विजिट दर्ज की गईं।
लॉटरी से चुने गए 102 विजेता
श्रीराम तिवारी ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए 23 अक्टूबर 2026 को मेरिट सूची तैयार की गई थी। इसमें दोनों वर्गों के कुल 5 हजार 514 प्रतिभागियों को शामिल किया गया था।
मेरिट सूची तैयार करते समय सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी गई। प्रश्नपत्र हल करने में लगे कम समय को भी चयन का आधार बनाया गया था।
इसके बाद निर्धारित नियमों के अनुसार मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों की लॉटरी निकाली गई। इसी लॉटरी के माध्यम से अंतिम 102 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।
विजेताओं के नाम श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थी https://shrikrishnapatheynyas.com/ पर जाकर चयन सूची देख सकते हैं।
खंडवा से सबसे ज्यादा छह विद्यार्थी
जिलेवार चयन सूची में खंडवा सबसे आगे रहा है। खंडवा जिले से सबसे ज्यादा छह विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
अशोकनगर और बड़वानी सहित छह जिलों से चार-चार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलेगी। इनमें नर्मदापुरम और सिवनी के साथ सिंगरौली और उमरिया भी शामिल हैं।
बुरहानपुर और छतरपुर सहित दस जिलों से तीन-तीन विद्यार्थी विजेता बने हैं। अन्य जिलों से भी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए चुना गया है।
अब जानिए किस जिले से किन विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
ये है सभी 102 विजेताओं की जिलेवार सूची
श्रीकृष्ण पाथेय न्यास ने चयनित विद्यार्थियों के नाम और शिक्षण संस्थानों की जानकारी जारी की है। इस सूची में विद्यालय और महाविद्यालय वर्ग के विजेताओं का अलग-अलग उल्लेख किया गया है।
खंडवा
- कुलदीप सिंह मौर्य, आईटीआई (विद्यालय वर्ग)
- अनिरुद्र सरमंडल, सांदीपनि विद्यालय मूंदी (विद्यालय वर्ग)
- कशिश बिरले, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन (महाविद्यालय वर्ग)
- लकी नागदे, जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बोरावां, खरगोन (महाविद्यालय वर्ग)
- अनीता डाक्से, शासकीय कॉलेज सनावद (महाविद्यालय वर्ग)
- आंचल देवड़ा, विष्णु राजोरिया आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज खिरकिया (महाविद्यालय वर्ग)
अशोकनगर
- माहिका सेन, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अशोकनगर (विद्यालय वर्ग)
- लोकेश लोधी, शासकीय मॉडल स्कूल चंदेरी (विद्यालय वर्ग)
- एपी शर्मा, हिंदूपत इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग राधोगढ़ (महाविद्यालय वर्ग)
- समीक्षा पांडे, शासकीय होलकर साइंस कॉलेज इंदौर (महाविद्यालय वर्ग)
बड़वानी
- रेयान खान, पॉलिटेक्निक कॉलेज (विद्यालय वर्ग)
- राज वर्मा, उत्कृष्ट विद्यालय बड़वानी (विद्यालय वर्ग)
- गौरव बागुल, आईईएस आईपीएस एकेडमी (महाविद्यालय वर्ग)
- शिवानी पटेल, शहीद भीमा नायक कॉलेज बड़वानी (महाविद्यालय वर्ग)
नर्मदापुरम
- अल्फी शाह, विवेकानंद स्कूल (विद्यालय वर्ग)
- नितिन पाल, एपीएस (विद्यालय वर्ग)
- अक्षा शाह, सेंट पैट्रिक्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोहागपुर (विद्यालय वर्ग)
- खुशबू मालवीय, शासकीय नर्मदा कॉलेज नर्मदापुरम (महाविद्यालय वर्ग)
सिवनी
- नयंश डहरवाल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खवासा (विद्यालय वर्ग)
- नगमा बी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी (महाविद्यालय वर्ग)
- गौसिया नफीस, नेताजी सुभाष चंद्र बोस कॉलेज सिवनी (महाविद्यालय वर्ग)
- यशपाल सोनूसर, गारमेंट आईटीआई कुरई (महाविद्यालय वर्ग)
सिंगरौली
- अजय कुमार सिंह, शासकीय आईटीआई सरई (विद्यालय वर्ग)
- अरविंद कुमार पाल, शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न (विद्यालय वर्ग)
- अभिषेक तिवारी, एनआरआई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (विद्यालय वर्ग)
- सूरज कुमार साहू, स्कूल ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च सेंटर, पीपुल्स यूनिवर्सिटी (महाविद्यालय वर्ग)
उमरिया
- कुलदीप तुरकर, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज उमरिया (विद्यालय वर्ग)
- वरुण विश्वकर्मा, शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरबसपुर, पाली (विद्यालय वर्ग)
- सानिया बी, इंदिरा गांधी गर्ल्स कॉलेज (विद्यालय वर्ग)
- रिजवान खान, रणविजय प्रताप सिंह शासकीय कॉलेज उमरिया (महाविद्यालय वर्ग)
बुरहानपुर
- गोपाल चौहान, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खकनार (विद्यालय वर्ग)
- अथर्व वर्मा, स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग इंदौर (महाविद्यालय वर्ग)
- उर्मिला अहिरवार, शासकीय कॉलेज उदयपुरा (महाविद्यालय वर्ग)
छतरपुर
- देव तिवारी, शासकीय सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (विद्यालय वर्ग)
- करन कुमार अहिरवार, ज्ञानोदय विद्यालय (विद्यालय वर्ग)
- मावेंद्र सिंह बुंदेला, नौगांव इंजीनियरिंग कॉलेज (महाविद्यालय वर्ग)
गुना
- जानकी लोधा, नेशनल कॉन्वेंट हाई स्कूल सांडा कॉलोनी राघोगढ़ (विद्यालय वर्ग)
- पूर्ति गदरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आवन (विद्यालय वर्ग)
- नितेश जाटव, शासकीय महाविद्यालय कुंभराज (महाविद्यालय वर्ग)
झाबुआ
- अजय नायक, सांदीपनि विद्यालय पेटलावद (विद्यालय वर्ग)
- लोकेश मैड़ा, शासकीय एचएसएस रायपुरिया (विद्यालय वर्ग)
- प्राची भूरिया, शासकीय होलकर कॉलेज इंदौर (महाविद्यालय वर्ग)
कटनी
- श्यामू सिंह, शासकीय आईटीआई पाली, उमरिया (विद्यालय वर्ग)
- रीना पटेल, शासकीय कॉलेज ढीमरखेड़ा (महाविद्यालय वर्ग)
- दिव्या बेन, शासकीय कन्या कॉलेज कटनी, मध्य प्रदेश (महाविद्यालय वर्ग)
मऊगंज
- प्रिंस सागर साकेत, सीएम राइज स्कूल मऊगंज (विद्यालय वर्ग)
- शिवम मिश्रा, श्रीयुत कॉलेज गंगेव, रीवा (महाविद्यालय वर्ग)
- विनय राजक, एसकेएन कॉलेज मऊगंज (महाविद्यालय वर्ग)
सागर
- महादेव सूर्यवंशी, शासकीय कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रहली, सागर (विद्यालय वर्ग)
- विशाल अहिरवार, शासकीय नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सनौधा, सागर, मध्य प्रदेश (विद्यालय वर्ग)
- सलोनी अहिरवार, शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय सागर, मध्य प्रदेश (महाविद्यालय वर्ग)
सतना
- प्रबल गौतम, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सतना, मध्य प्रदेश (विद्यालय वर्ग)
- सुब्बू निंगवाल, एसएन पीजी कॉलेज खंडवा (महाविद्यालय वर्ग)
- अभिषेक पांडे, एकेएस यूनिवर्सिटी सतना (महाविद्यालय वर्ग)
श्योपुर
- समीर चौरसिया, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय श्योपुर (विद्यालय वर्ग)
- श्याम सारस्वत, किड्डीज कॉर्नर स्कूल (विद्यालय वर्ग)
- अभिमान गुर्जर, शासकीय हाई स्कूल रायपुरा (विद्यालय वर्ग)
उज्जैन
- लखन सिंह सिसोदिया, पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय माधव महाविद्यालय उज्जैन (महाविद्यालय वर्ग)
- आवेश राठौर, श्री गुरु सांदीपनि, उज्जैन (महाविद्यालय वर्ग)
- पुलकित मारमट, मेडिकल कॉलेज (महाविद्यालय वर्ग)
बैतूल
- कमलेश सलामे, शासकीय आईटीआई बैतूल (विद्यालय वर्ग)
- प्राची यादव, शासकीय जेएच कॉलेज बैतूल, मध्य प्रदेश 460001 (महाविद्यालय वर्ग)
भोपाल
- अक्षरा गोस्वामी, शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज (विद्यालय वर्ग)
- प्रीतम मांडलेकर, सरदार वल्लभभाई पॉलिटेक्निक (विद्यालय वर्ग)
दमोह
- लकी कुर्मी, जेएनवी हट्टा, दमोह (विद्यालय वर्ग)
- शीतल कुर्मी, कमला नेहरू शासकीय कन्या कॉलेज दमोह, मध्य प्रदेश (महाविद्यालय वर्ग)
देवास
- अनुष्का प्रजापत, शिवम ब्रेनी बेयर स्कूल टोंक खुर्द, देवास (विद्यालय वर्ग)
- अंजलि बगवान, शासकीय कृष्णजीराव पवार पीजी कॉलेज देवास (महाविद्यालय वर्ग)
धार
- दुर्गेश बरवे, शासकीय आईटीआई धार, मध्य प्रदेश (विद्यालय वर्ग)
- राम मेड़ा, शासकीय एचएचएस मुलथान (विद्यालय वर्ग)
ग्वालियर
- शिवांश पखरिया, डॉ. भीमराव अंबेडकर पॉलिटेक्निक कॉलेज (विद्यालय वर्ग)
- शौर्य प्रधान, जीवाजी विश्वविद्यालय (महाविद्यालय वर्ग)
नीमच
- आदित्यराज सिंह, पॉलिटेक्निक कॉलेज जावद रोड मोरका (विद्यालय वर्ग)
- जया, शासकीय आरवी कॉलेज मनासा (महाविद्यालय वर्ग)
निवाड़ी
- मिथुन केवट, श्री साईं आईटीआई कॉलेज निवाड़ी (विद्यालय वर्ग)
- मुस्कान पाल, शासकीय कॉलेज पृथ्वीपुर, जिला निवाड़ी (महाविद्यालय वर्ग)
रायसेन
- अनंता वरहैया, वीर सावरकर शासकीय कॉलेज (महाविद्यालय वर्ग)
- दीक्षा सोनी, शासकीय कॉलेज बाजना (महाविद्यालय वर्ग)
राजगढ़
- मनीषा गुर्जर, वीर सावरकर महाविद्यालय पचोर (महाविद्यालय वर्ग)
- चिराग घावरी, वीर सावरकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पचोर (महाविद्यालय वर्ग)
रतलाम
- पुष्कर बोरिया, शासकीय एचएस स्कूल बरदिया गोयल (विद्यालय वर्ग)
- कुणाल पारडकर, टेक्नोक्रेट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भोपाल (महाविद्यालय वर्ग)
सीहोर
- जिया सैनी, शासकीय कॉलेज रेहटी (महाविद्यालय वर्ग)
- मोहित हरियाले, शासकीय कॉलेज गोपालपुर (महाविद्यालय वर्ग)
शाजापुर
- साथी आडवाणी, इटरनल स्कूल ऑफ स्टडीज (विद्यालय वर्ग)
- अलका पुष्पकर, स्वर्गीय राजीव गांधी कॉलेज (महाविद्यालय वर्ग)
आगर मालवा
- देवांश कुशवाह, विवेकानंद राष्ट्रीय विद्यालय, सोयत कलां (विद्यालय वर्ग)
अनूपपुर
- काजल केवट, शासकीय कॉलेज कोतमा (महाविद्यालय वर्ग)
बालाघाट
- गिरीश पारधी, सांदीपनि विद्यालय वारासिवनी (विद्यालय वर्ग)
भिंड
- राधा, देव दर्शन एचएस स्कूल (विद्यालय वर्ग)
दतिया
- रिया कौरव, एचएस स्कूल सलोन बीई (विद्यालय वर्ग)
डिंडौरी
- संध्या परस्ते, शासकीय चंद्र विजय कॉलेज डिंडौरी (महाविद्यालय वर्ग)
हरदा
- चंद्र गोपाल छापरे, लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज हरदा (महाविद्यालय वर्ग)
इंदौर
- अथर्व साहू, आईपीएस एकेडमी इंदौर (महाविद्यालय वर्ग)
खरगोन
- रक्षित अक्कल, सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसरावद (विद्यालय वर्ग)
मंदसौर
- काव्या शर्मा, एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च (महाविद्यालय वर्ग)
पांढुर्णा
- सान्वी सिंह बघेल, शासकीय स्वशासी पीजी कॉलेज सतना, मध्य प्रदेश (महाविद्यालय वर्ग)
रीवा
- मानसी सिंह, मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीवा (विद्यालय वर्ग)
शहडोल
- सताक्षी शुक्ला, सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल शहडोल (विद्यालय वर्ग)
शिवपुरी
- पूनम साहू, शासकीय भोजमुक्त विश्वविद्यालय (महाविद्यालय वर्ग)
सीधी
- प्रांशु गुप्ता, शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय मझौली (महाविद्यालय वर्ग)
विदिशा
- गौरव अहिरवार, सरस्वती शिशु मंदिर मंडी बामोरा, जिला सागर, मध्य प्रदेश (विद्यालय वर्ग)
क्या है छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य?
भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना को उनकी विद्याओं और कलाओं पर केंद्रित किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा से परिचित कराना है। योजना के जरिए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन और व्यक्तित्व से जुड़े विषयों को भी महत्व दिया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ जीवन-मूल्यों की जानकारी मिलनी चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे सकते हैं। उन्होंने सभी विजेताओं से अपनी प्रतिभा और मेहनत के जरिए प्रदेश का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई है।
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस कब है?
मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस हर साल 1 नवंबर को मनाया जाता है। राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था। इस दिन राज्य पुनर्गठन अधिनियम के तहत मध्य प्रदेश अस्तित्व में आया था। भोपाल को प्रदेश की राजधानी बनाया गया था। पंडित रविशंकर शुक्ल मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने थे।
राज्य गठन के समय मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल आज से काफी बड़ा था। इसमें वर्तमान छत्तीसगढ़ का क्षेत्र भी शामिल था। बाद में 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ अलग राज्य बन गया। मध्य प्रदेश वर्ष 2026 में अपनी स्थापना के 70 साल पूरे कर रहा है। इस अवसर पर प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।