MP के 71वें स्थापना दिवस पर सीएम मोहन यादव स्टार्टअप्स और उद्योगों को देंगे बड़ी सौगात, कृषि प्रदर्शनी का करेंगे लोकार्पण, जानें उनका आज का शेड्यूल

Kaushiki | Nov 01, 2026, 08:57 IST
CM मोहन यादव का आज का शेड्यूल
Madhya Pradesh is celebrating its 71st Foundation Day today. Chief Minister Dr. Mohan Yadav has a very busy day ahead; there are several events scheduled from morning till evening
मध्य प्रदेश आज 1 नवंबर 2026 को अपना 71वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में संकल्प वृक्ष कार्यक्रम से दिन की शुरूआत की। साथ ही आज सीएम 950 MSME को 490 करोड़ रुपए अनुदान और 100+ स्टार्टअप्स को सहायता देंगे। आइए जानें इनके आज का कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री निवास पर होगा उद्यम सम्मेलन

आज रविवार, 1 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 7:50 बजे शौर्य स्मारक, भोपाल पहुंचें। यहां सुबह 8 बजे संकल्प वृक्ष कार्यक्रम किया गया, जिसमें पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया।इसके बाद आज सीएम निवास पर उद्यम सम्मेलन होगा। इसमें 950 एमएसएमई इकाइयों को सिंगल क्लिक से 490 करोड़ रुपए का अनुदान दिया जाएगा।



इसमें सौ से ज्यादा स्टार्टअप को 1.50 करोड़ रुपए की सहायता भी मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप करेंगे। उद्यमियों को भूमि आवंटन के आशय पत्र और ऋण के चेक भी दिए जाएंगे। साल 2026-27 में अब तक एक हजार 85 करोड़ रुपए की सहायता दी जा चुकी है।



ब्रीफिंग और सब्सिडी का ऐलान

सुबह 10:30 बजे एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग होगी। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगा। इसके बाद 11:30 बजे एमएसएमई इकाइयों को सब्सिडी अंतरण का कार्यक्रम होगा। इसका मकसद छोटे उद्योगों तक सीधे पैसा पहुंचाना है।



इसके बाद दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री बालाघाट के बलराम कृषि महोत्सव से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। यह कृषि विभाग का कार्यक्रम है। इससे किसानों तक नई खेती की जानकारी पहुंचेगी।



लाल परेड ग्राउंड का मुख्य समारोह

शाम को मुख्यमंत्री लाल परेड ग्राउंड के लिए रवाना होंगे। वे शाम 6:35 से 6:45 बजे के बीच पहुंचेंगे। वहां कृषि प्रदर्शनी का लोकार्पण होगा। इसके बाद मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का मुख्य समारोह शुरू होगा।



आम नागरिक बिना पास या प्रवेश पत्र के सीधे लाल परेड ग्राउंड पहुंच सकते हैं। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए अलग स्टूडेंट ब्लॉक बनाया गया है। उन्हें प्रवेश के लिए संस्थान का आईडी कार्ड दिखाना होगा।



इस बार की थीम

समारोह की थीम है "विरासत से विकास के पथ की ओर अग्रसर प्रदेश"। इसमें राज्य की सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय परंपराएं, विकास कार्य, कृषि नवाचार और महिला उद्यमिता दिखाई जाएगी। रविवार सुबह 11 बजे आधुनिक कृषि प्रदर्शनी, विकास दीर्घा, महिला उद्यमिता मंडप और देशज व्यंजन मेले का उद्घाटन होगा। शाम को मुख्य सांस्कृतिक समारोह शुरू होगा। 71 साल का यह सफर खेती, उद्योग, संस्कृति और पर्यावरण पर टिका है।



सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

  • 10:30 AM: समत्व में एडीजी इंटेलिजेंस एवं आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग करेंगे।
  • 11:30 AM: समत्व में एमएसएमई इकाइयों को सब्सिडी अंतरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • 01:30 PM: समत्व से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए बलराम कृषि महोत्सव, बालाघाट (कृषि विभाग) में शामिल होंगे।
  • 06:35 - 06:45 PM: लाल परेड ग्राउंड जाएंगे।
  • 06:45 PM: कृषि प्रदर्शनी का लोकार्पण करेंगे।
  • 07:00 PM: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे और उसके बाद अपने निवास को जाएंगे।
Tags:
  • मध्य प्रदेश स्थापना दिवस 2026
  • मध्य प्रदेश 71वां स्थापना दिवस
  • मोहन यादव आज का कार्यक्रम
  • लाल परेड ग्राउंड समारोह
  • एमएसएमई सब्सिडी अंतरण बलराम कृषि महोत्सव बालाघाट
  • कृषि प्रदर्शनी लाल परेड ग्राउंड
  • MP Foundation Day 2026
  • Madhya Pradesh 71st foundation day