मेधावी छात्रों के खाते में आज आएंगे 25-25 हजार, CM मोहन जारी करेंगे लैपटॉप की राशि

Aman Vaishnav | Published:
CM मोहन जारी करेंगे लैपटॉप की राशि
CM मोहन जारी करेंगे लैपटॉप की राशि
सीएम मोहनम आज 12वीं की परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले 1.22 लाख विद्यार्थियों को आज लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए की राशि जारी करेंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज दोपहर 12:15 बजे मंत्रालय में कैबिनेट (मोहन कैबिनेट) की अहम बैठक होगी। इस बैठक में प्रदेश के विकास से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों पर चर्चा होगी और कुछ फैसलों पर मुहर भी लग सकती है।



राजधानी भोपाल में शहरी यातायात का दबाव कम करने से जुड़े एक प्रस्ताव की संशोधित लागत को मंजूरी मिलने की संभावना है।



बैठक में मालथोन-बीना मार्ग को चौड़ा करने और उसके विकास से जुड़े प्रस्ताव समेत कई दूसरी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी चर्चा हो सकती है।



सीएम मोहन यादव का दौरा

  • 10:40 बजे: कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे।
  • 11:40 बजे: प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि ट्रांसफर करेंगे।
  • 11:55 बजे: मंत्रालय पहुंचेंगे।
  • 12:15 बजे: कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
  • 2:50 बजे: नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

छात्रों के बैंक खाते में आएंगे 25-25 हजार

बता दें कि मध्य प्रदेश में 12वीं बोर्ड परीक्षा में पहले प्रयास में 75% या इससे अधिक अंक लाने वाले 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को आज बड़ी सौगात मिलेगी। इन सभी छात्रों के बैंक खाते में लैपटॉप (फ्री लैपटॉप योजना) खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।



सीएम मोहन यादव यह राशि भोपाल के सुशासन भवन स्थित रीजनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दारी करेंगे।



स्कूल शिक्षा विभाग की विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत इस साल कुल 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपए से ज्यादा की राशि बांटी जा रही है। इस योजना का मकसद प्रदेश के मेधावी छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है।



भोपाल में होगा मुख्य आयोजन

बता दें कि यह कार्यक्रम भोपाल स्थित सुशासन भवन के रीजनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। इसी मंच से पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।



मंगलवार का दिन इस कार्यक्रम के लिए तय किया गया है, ताकि प्रदेशभर के छात्र एक साथ इस राशि का लाभ उठा सकें।



किन छात्रों को मिलेगा लाभ

यह लाभ उन्हीं छात्रों को मिल रहा है जिन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा पहले ही प्रयास में पास की है। साथ ही उनके अंक 75% या इससे अधिक होने चाहिए।



इस शर्त को पूरा करने वाले प्रदेशभर के 1 लाख 22 हजार विद्यार्थी इस योजना के दायरे में आते हैं। हर पात्र छात्र के खाते में 25 हजार रुपए भेजे जा रहे हैं, ताकि वे अपनी जरूरत के मुताबिक लैपटॉप खरीद सकें।



विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना क्या है

यह राशि स्कूल शिक्षा विभाग की विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत दी जा रही है। इस योजना के तहत इस वर्ष कुल मिलाकर 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपए से अधिक की राशि वितरित की जा रही है।



इस योजना के पीछे मकसद यह है कि पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र तकनीक से जुड़ सकें और आगे की पढ़ाई में डिजिटल संसाधनों का इस्तेमाल कर सकें।



छात्रों और परिवारों के लिए क्यों जरूरी है यह मदद

दरअसल आजकल की पढ़ाई में लैपटॉप और डिजिटल संसाधन एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। ऑनलाइन क्लास, कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी और कॉलेज असाइनमेंट, इन सभी के लिए लैपटॉप की जरूरत पड़ती है।



ऐसे में सरकार की यह मदद उन परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है, जिनके लिए लैपटॉप खरीदना आसान नहीं होता। खासकर छोटे शहरों और गांवों के मेधावी छात्रों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।





ये खबरें भी पढ़िए...

Gen-Z और Gen-Alpha के अभियान का असर, स्कूलों की सूरत बदलेगी सरकार



मेधावी छात्रों के खाते में आज आएंगे 25-25 हजार, CM मोहन जारी करेंगे लैपटॉप की राशि



12वीं के एक लाख से अधिक छात्रों को मिलेंगे 25 हजार, एक सितंबर को आएंगे लैपटॉप के पैसे



मेधावी योजना में MBBS भी शामिल, गांव में 5 साल डॉक्टरी सेवा पर पूरा लोन होगा माफ



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन कैबिनेट
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • बोर्ड परीक्षा
  • लैपटॉप
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
  • फ्री लैपटॉप योजना
  • 12वीं बोर्ड परीक्षा