MP Tourism: एमपी के इस फोर्ट में अचानक गायब हुई थी पूरी बारात, जानें इसके पीछे का गहरा रहस्य
Kaushiki | Nov 09, 2025, 17:14 IST
1 / 7
मध्यप्रदेश का गढ़कुंडार किलाImage credit : Kaushiki
Bhopal Tourism: भारत अपने प्राचीन और राजसी किलों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इन्हीं सैकड़ों किलों में से एक है मध्यप्रदेश का गढ़कुंडार किला। ये अपने गहरे रहस्यों और चौंकाने वाली कहानियों के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि इस किले में एक पूरी बारात अचानक गायब हो गई थी।
2 / 7
पूरी बारात का गायब होनाImage credit : Kaushiki
स्थानीय लोगों के बीच एक बहुत डरावनी कहानी मशहूर है कि एक बार पास के गांव से आई बारात किले में घूमने आई थी। घूमते-घूमते 50 से 60 लोग तलघर में गए और अचानक गायब हो गए, जिनका आज तक कोई पता नहीं चला।
3 / 7
किला कितना पुरानाImage credit : Kaushiki
इस किले के निर्माण की सही जानकारी किसी के पास नहीं है। लेकिन इतिहासकार इसे 11वीं सदी का बताते हैं। माना जाता है कि यह किला 1500 से 2000 साल पुराना हो सकता है। इस पर चंदेल, बुंदेला और खंगार जैसे कई शासकों ने शासन किया था।
4 / 7
भूल भुलैया जैसी बनावटImage credit : Kaushiki
किले (mp tourism) की बनावट इतनी भूल भुलैया जैसी है कि कोई भी अंजान व्यक्ति इसमें आसानी से रास्ता भटक सकता है। इसमें बहुत सारे रास्ते ऐसे हैं जो अचानक बंद हो जाते हैं या एक ही जगह पर वापस लाते हैं।
5 / 7
सोने-हीरे का खजानाImage credit : Kaushiki
कहते हैं कि इस ऐतिहासिक किला में राजाओं का बड़ा खजाना छिपा हुआ है। इस खजाने को ढूंढने की कोशिश में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इससे इस किले का रहस्य (mysterious places) और भी गहरा हो जाता है। Madhya Pradesh
6 / 7
नीचे के दरवाजे बंदImage credit : Kaushiki
बारात गायब होने और ऐसे ही कई रहस्यमय हादसों के बाद, लोगों ने सुरक्षा कारणों से तलघर और नीचे जाने वाले सभी दरवाजों को बंद कर दिया। अब उन मंजिलों तक पहुंचना संभव नहीं है।
7 / 7
किले का स्थान और संरचनाImage credit : Kaushiki
ये मध्य प्रदेश के निवाड़ी (एमपी पर्यटन) जिले में एक पहाड़ी पर स्थित है। इस रहस्यमय किला की गिनती भारत के सबसे रहस्यमय किलों में होती है। यह किला पांच मंजिला है। इसमें तीन मंजिल ऊपर दिखाई देती हैं, जबकि दो मंजिल जमीन के नीचे बनी हुई हैं।