सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी और ट्रांसफर का डेटा होगा ऑनलाइन, सिंगल क्लिक से मिलेगी पूरी जानकारी
News in Short
- मध्यप्रदेशके 55 विभागों को अब सर्विस-ई सॉफ्टवेयर से सीधे जोड़ा जाएगा।
- राज्य के 13 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों का डेटा अब डिजिटल होगा।
- छुट्टी के लिए आवेदन, मंजूरी और रिजेक्शन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
- नए सिस्टम से अब कर्मचारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग में पारदर्शिता आएगी।
- फिलहाल इस हाईटेक सिस्टम का पायलट प्रोजेक्ट कुछ विभागों में शुरू हो चुका है।।
News In Detail
अब दफ्तर में कौन कर्मचारी छुट्टी पर गया है, कितने लोग ड्यूटी पर हैं और किसने ट्रांसफर के लिए आवेदन किया है? यह सब जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी। राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम ने एक नया पोर्टल तैयार किया है। इसका नाम ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRIS) है।
विभागों को सर्विस-ई सॉफ्टवेयर से जोड़ा जाएगा
इस पोर्टल के जरिए राज्य के 13 लाख से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टियों और उपस्थिति का रिकॉर्ड अब ऑनलाइन रखा जाएगा। इसके साथ ही सभी 55 विभागों को सर्विस-ई सॉफ्टवेयर से जोड़ा जाएगा। फिलहाल इस सिस्टम का पायलट प्रोजेक्ट शुरू हो चुका है।
नए सिस्टम से अफसरों की जवाबदेही होगी तय
अब तक सरकारी दफ्तरों में अटेंडेंस और छुट्टियों का रिकॉर्ड मैनुअली रखा जाता था। इससे कई बार विवाद और गड़बड़ियां होती थीं। छुट्टियों की मंजूरी, रिकॉर्ड अपडेट और पेंडिंग छुट्टियों के बारे में साफ जानकारी नहीं मिल पाती थी। अब नए सिस्टम से समय की बचत होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही अफसरों की जवाबदेही भी तय होगी।
अब छुट्टी का आवेदन, मंजूरी और रिजेक्शन सब कुछ ऑनलाइन होगा। किसी की सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ेगी। पोस्टिंग, ट्रांसफर और सेवा रिकॉर्ड भी इसी पोर्टल से जुड़े होंगे। कर्मचारी अपने सेवा रिकॉर्ड को एक ही जगह पर देख सकेंगे। अब रिकॉर्ड सुरक्षित और हमेशा अपडेटेड रहेगा।
कई राज्यों में सिस्टम पहले से लागू
उत्तर प्रदेश में एचआरएमएस पोर्टल का इस्तेमाल होता है। इसमें कर्मचारियों की सर्विस बुक, उपस्थिति और छुट्टियों का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन होता है।
राजस्थान में आईएफएमएस और एचआरएमएस सिस्टम के जरिए कर्मचारियों के सर्विस डिटेल, पे-रोल और छुट्टियों की प्रक्रिया ऑनलाइन होती है।
महाराष्ट्र में भी कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड और छुट्टियों का सिस्टम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होता है।
भारत सरकार में स्पैरो और ई-ऑफिस सिस्टम का इस्तेमाल होता है। इसमें कर्मचारियों की सीआर और डिजिटल फाइलिंग की प्रक्रिया होती है।
FAQ
- ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम क्या है?
HRMS एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो कंपनियों को भर्ती, पेरोल, प्रदर्शन प्रबंधन और कर्मचारी रिकॉर्ड जैसे मानव संसाधन कार्यों को स्वचालित और व्यवस्थित करने में मदद करता है।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी न्यूज : सरकारी दफ्तरों में चल रहा बड़ा खेल, क्यों गायब हो रही फाइल
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती: सवा लाख अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन में देरी, अब 11 मार्च से शुरू होगी प्रक्रिया
कॉलेज कैंपस में जानवर दिखे तो प्राचार्य होंगे जिम्मेदार, उच्च शिक्षा विभाग ने लगाई ड्यूटी
तीन दिन में पटवारियों की दूसरी ट्रांसफर सूची जारी, प्रशासनिक फैसलों पर उठे सवाल