CM ने PARTH स्कीम का किया शुभारंभ, सेना-पुलिस की ट्रेनिंग कराएगी सरकार
मध्यप्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए एक नई पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को भोपाल मेंPARTH स्कीम(पुलिस आर्मी रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग एंड हुनर) का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित 28 वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव के समापन समारोह के दौरान हुआ।
PARTH योजना
खेल मंत्री विश्वास सारंग ने जानकारी दी किPARTH स्कीमका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को भारतीय सेना, पुलिस और पैरामिलिट्री बलों में भर्ती के लिए प्रशिक्षण देना है। युवाओं को संभागीय स्तर पर स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग में फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा (जनरल नॉलेज, मैथ्स, इंग्लिश आदि) और व्यक्तित्व विकास (personality development) शामिल होगा।
युवाओं को यह ट्रेनिंग खेल विभाग की संभागीय अधोसंरचना (Divisional Infrastructure) में दी जाएगी। ट्रेनिंग सेंटर के संचालन में जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी की भूमिका होगी, जिसमें ग्रामीण युवा समन्वयक और विभागीय कर्मचारी भी सहयोग करेंगे। भर्ती से पहले की ट्रेनिंग की स्कीम खुद के खर्चे पर चलने वाली होगी। ट्रेनिंग के लिए युवाओं से मासिक शुल्क लिया जाएगा।
ट्रेनिंग देने वाले ट्रेनर की योग्यता
- शारीरिक दक्षता (physical fitness):ट्रेनरों के पास बीपीएड, बीपीई या एनआईएस डिप्लोमा होना चाहिए।
- लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व विकास (personality development):विषय विशेषज्ञ सरकारी या प्राइवेट शैक्षणिक संस्थानों से चयनित किए जाएंगे। इनकी सेवाएं पार्ट-टाइम आधार पर ली जाएंगी।
MPYP पोर्टल
राज्य स्तरीय युवा उत्सव का समापन
टीटी नगर स्टेडियम में 6 जनवरी से शुरू हुए 28 वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आज समापन होगा। इस कार्यक्रम में 15-29 वर्ष उम्र के 350 प्रतिभागी 10 संभागों से शामिल हुए। कार्यक्रम में लोकगीत, समूह लोक गायन, पेंटिंग, भाषण, विज्ञान मेला, कहानी लेखन और कविता लेखन जैसी 7 विधाओं की प्रतियोगिताएं हुईं।
राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रदर्शन करेंगे विनर
राज्य स्तरीय युवा उत्सव के विनर 10-12 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजितराष्ट्रीय युवा उत्सवमें हिस्सा लेंगे। 12 जनवरी को चुनी गई टीमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
मंत्री सारंग ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "विकसित भारत 2047" के विजन से प्रेरित है। इन योजनाओं का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार, कौशल और विकास के नए अवसर प्रदान करना है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें