मध्य प्रदेश में एक बार फिर टला प्रशासनिक फेरबदल, 25 जून के बाद होंगे IAS अफसरों के तबादले
मध्य प्रदेश में बहुप्रतीक्षित प्रशासनिक फेरबदल एक बार फिर टल गया है। मंगलवार को देर शाम मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन ने आईएएस अफसरों के तबादलों पर एक घंटा चर्चा की थी। इस समय यह माना जा रहा था कि एक-दो दिनों में आईएएस अफसरों की तबादला सूची आ सकती है। लेकिन, उसके बाद मुख्यमंत्री की व्यस्तता के चलते तबादला सूची को अंतिम रूप देने की बैठक नहीं हो पाई। अब शनिवार को मुख्य सचिव दो दिन के लिए बाहर जा रहे हैं। दूसरी तरफ, सोमवार-मंगलवार से वाराणसी (बनारस) में मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक होगी। इसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव समेत बड़े प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। ऐसे में आईएएस अफसरों की तबादला सूची 25 जून के बाद आने की संभावना है। खबर यह भी...2016 बैच के IAS स्वप्निल वानखेड़े बने दतिया कलेक्टर, सूत्र ने उठाया था मुद्दा
किन अधिकारियों के तबादले संभावित?
संभावित तबादला सूची में शामिल कलेक्टर
• प्रियंक मिश्रा – धार • अभय अरविंद बेडेकर – अलीराजपुर • राघवेन्द्र सिंह – आगर मालवा • हिमांशु चन्द्रा – नीमच • रविन्द्र कुमार चौधरी – शिवपुरी • अंकित अस्थाना – मुरैना • संजीव श्रीवास्तव – भिंड • प्रतिभा पाल – रीवा • सोनिया मीना – नर्मदापुरम • शीलेन्द्र सिंह – छिंदवाड़ा
अपर मुख्य सचिव जिनके नाम चर्चा में हैं
• राजेश राजौरा • संजय दुबे • मनु श्रीवास्तव • संजय शुक्ला • नीरज मंडलोई
प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी:
• रश्मी अरुण शमी • अनुपम राजन • संदीप यादव • ई. रमेश • विवेक पोरवाल • अमित राठौर • संजय गोयल • डीपी आहूजा
सचिव स्तर के अधिकारी:
• अभिजीत अग्रवाल • अभिषेक सिंह • संजीव सिंह • एमआर रघुराज • सिबी चक्रवर्ती इसके अलावा अजय कटेसरिया और चंद्रमौली शुक्ला का नाम भी संभावित तबादलों की लिस्ट में शामिल है। अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP News | mp ias news | IAS transfer | ias transfer news | IAS Transfer List | IAS transfer in MP | IAS अनुराग जैन | मप्र सामान्य प्रशासन विभाग। GAD