राज्य सेवा परीक्षा में आएंगे बंपर पद, सीएम मोहन यादव के भाषण के बाद जागी उम्मीदें

Sanjay Gupta | Aug 16, 2026, 13:17 IST
राज्य सेवा परीक्षा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए भाषण के बाद अब युवाओं को अधिक भर्तियों की उम्मीद फिर जागी है। खासकर मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा राज्य सेवा को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 2027 को युवा वर्ष घोषित किया है। वहीं जिस तरह से जेन-जी का मामला उठा है, ऐसे में युवा फिर सरकार के फोकस में आ गए हैं। सीएम ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने भाषण में कहा कि 67 हजार पदोन्नतियां हो चुकी हैं। ऐसे में पदोन्नति के चलते भी पद रिक्त हुए हैं। इन सभी के चलते युवाओं को उम्मीद है कि दिसंबर में इस बार बंपर भर्ती आ सकती है।

सीएम ने ये अहम बातें कहीं

बता दें कि सीएम ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कहा कि, हमने 85 हजार से अधिक युवाओं की शासकीय सेवा में नियुक्ति की है। साथ ही सीएम ने कहा कि आने वाले समय में हर साल एक लाख से अधिक युवाओं को सार्वजनिक क्षेत्र में रोजगार के लिए अवसर उपलब्ध कराएंगे। पुलिस विभाग में ढाई साल में 14 हजार 704 का चयन हुआ है और 9 हजार 751 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। सीएम मोहन यादव ने बताया कि अभी तक मध्यप्रदेश में 67 हजार से अधिक कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिल चुका है।

राज्य सेवा परीक्षा में अभी तक ऐसे पद

राज्य सेवा परीक्षा में बीते तीन बार से आंकड़ा 200 पदों को भी नहीं छू रहा है। साल 2022 में 457 पद आए थे और फिर 2023 में 229 पद थे। वहीं इसके बाद 2024 में केवल 110 पद, साल 2025 की भर्ती में 158 पद और साल 2026 की भर्ती में केवल 156 पदों का विज्ञापन जारी हुआ। साल 2025 की मुख्य परीक्षा (Mains) हो चुकी है और साल 2026 के लिए सितंबर माह में ही मुख्य परीक्षा होना है। दोनों भर्तियां दिसंबर-जनवरी तक पूरी होने की उम्मीद की जा रही हैं। ऐसे में साल 2027 के भर्ती विज्ञापन में अब युवा उम्मीद कर रहे हैं कि बंपर भर्ती आएगी।

mp-govt-jobs-2027-mohan-yadav-announcement


बाकी परीक्षाओं में भी बहुत कम पद

इसी तरह स्टेट इंजीनियरिंग परीक्षा की बात करें तो साल 2021 में ही 400 पद आए थे। इसके बाद 2022 में 36 पद, साल 2023 में कोई पद नहीं, साल 2024 में 23 तो साल 2025 की भर्ती में 32 पद आए थे।

mp-govt-jobs-2027-mohan-yadav-announcement


राज्य वन सेवा के भी बुरे हाल

वहीं राज्य वन सेवा परीक्षा के भी हाल खराब हैं। साल 2026 में केवल 36 पद ही आए हैं। वहीं इसके पहले राज्य वन सेवा 2025 तो जीरो ईयर हो गया और कोई भर्ती ही नहीं निकली। साल 2024 में केवल 14 पद आए थे।

mp-govt-jobs-2027-mohan-yadav-announcement


एडीपीओ में बाद में 90 पद बढ़े

एडीपीओ की भर्ती में पहले केवल 17 पद आए थे, लेकिन द सूत्र ने इसमें खबर प्रकाशित की थी कि कैबिनेट पहले ही पद बढ़ाने की मंजूरी दे चुकी है, फिर क्यों यह हुआ। इसके बाद मध्यप्रदेश शासन जागा और 90 पद बढ़ा दिए गए, जिसके बाद इसमें अब 107 पद हो गए हैं। फूड सेफ्टी ऑफिसर के पद भी पहले 67 थे, बाद में इसमें 123 पदों पर भर्ती की गई। यह भर्ती भी पूरे 17 साल बाद आई थी। हालांकि जानकारों के मुताबिक फूड सेफ्टी ऑफिसर के जितने पद रिक्त थे, वह सभी इसी बार जारी कर दिए गए, ऐसे में इस भर्ती को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है।

मुख्यमंत्री और साल 2022 से भर्तियों पर उनके भाषण

साल 2022- तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि इस साल हमने 1 लाख सरकारी भर्ती का फैसला किया। सरकारी नौकिरयों में भर्ती का क्रम निरंतर जारी है। एक लाख पूरा हो जाएगा तो 50 हजार और भर्ती फिर शुरू हो जाएंगी। इसके अलावा भी नई भर्ती निकाल रहे हैं।


साल 2023- तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि रोजगार आज बड़ी समस्या है। हमने फैसला लिया है कि एक साल के अंदर एक लाख सरकारी पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ताकि बच्चों को शासकीय सेवाओं में नौकरी मिल सके।


साल 2024- सीएम मोहन यादव ने कहा था कि लगभग 28 हजार पदों की भर्ती के रिजल्ट जारी कर नियुक्ति पत्र जल्द होंगे। रोजगार मेले के जरिए 90 हजार ग्रामीण युवाओं को रोजगार प्रदान करने पर काम हो रहा है।


साल 2025- सीएम मोहन यादव ने कहा था कि प्रदेश के सभी शासकीय विभागों में 1 लाख पदों पर भर्तियां की जा रही है। आगामी पांच साल में दो लाख 50 हजार भर्तियां करने का लक्ष्य रखा गया है।


साल 2026- सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमने 85 हजार से अधिक युवाओं की शासकीय सेवाओं में नियुक्तियां की है।

68026de1-30b

ये खबरें भी पढ़िए...

सीएम मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा, प्रदेश को किया संबोधित



नर्सिंग फर्जीवाड़ा: GNM के 2395 छात्र-छात्राओं को कोर्ट ने दी परीक्षा की अनुमति



MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस की कॉपियां देखने में लग जाएंगे 8 माह



MPPSC में असिस्टेंट प्रोफेसर, इंजीनियरिंग सर्विस से लेकर स्पोर्ट्स ऑफिसर तक के इंटरव्यू



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • शिवराज सिंह चौहान
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • राज्य सेवा परीक्षा
  • स्वतंत्रता दिवस
  • राज्य वन सेवा परीक्षा
  • स्टेट इंजीनियरिंग परीक्षा