श्रीराम तिवारी बने सीएम मोहन यादव के संस्कृति सलाहकार
BHOPAL : मध्य प्रदेश सरकार ने महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ( Shriram Tiwari ) को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें मुख्यमंत्री मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) के सांस्कृतिक सलाहकार ( Cultural Advisor ) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
अनुभव को देखते हुए मिली नई जिम्मेदारी
आदेश के अनुसार श्रीराम तिवारी को वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ मुख्यमंत्री के सांस्कृतिक सलाहकार का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। इस अतिरिक्त कार्यभार के लिए तिवारी को अलग से कोई वेतन, मानदेय या भत्ता नहीं दिया जाएगा। उनका वेतन और मानदेय उनके मूल पद से ही मिलेगा। श्रीराम तिवारी वर्तमान में वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक पद पर कार्यरत हैं। उनके अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है।
100 से ज्यादा पुस्तकों का संपादन
श्रीराम तिवारी ने साहित्य, भारतीय प्राच्यवाद, कला, सिनेमा और स्वराज पर 100 से अधिक पुस्तकों का संपादन और प्रकाशन किया है। वे कलाकारों और युवा प्रतिभाओं को प्रेरित करने वाले मार्गदर्शक भी रहे हैं। तिवारी ने छत्तीसगढ़ सरकार में संस्कृति, पुरातत्व और पर्यटन सलाहकार के रूप में भी काम किया है और भारतीय कालक्रम की सबसे प्राचीन पद्धति पर आधारित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की स्थापना भी की है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक