केंद्र से MP पहुंचा Grok विवाद, दिग्विजय सिंह के शासन को लेकर दिए गए जवाब से छिड़ी बहस
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबॉट Grok ने मध्यप्रदेश में डकैतों की स्थिति को लेकर बड़ा खुलासा किया है। Grok के इस खुलासे के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया। खुलासे के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल (1993-2003) में प्रदेश में 9 डकैत गिरोह सक्रिय थे।
बीजेपी प्रवक्ता हितेष बाजपेयी ने कसा तंज
बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Grok के इस खुलासे के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया। बीजेपी प्रवक्ता हितेष बाजपेयी ने कहा Grok ने बताया कि दिग्विजय सिंह सरकार में 100 से अधिक डकैत पल रहे थे। यह स्पष्ट करता है कि कांग्रेस की सरकार में अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था, जबकि वर्तमान सरकार में ऐसा कुछ नहीं है।
प्रदेश में डकैतों का सफाया हो चुका: बीजेपी प्रवक्ता
हितेष बाजपेयी ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष लगातार कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहा था, लेकिन अब सच्चाई सामने आ गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि "विपक्ष रावण की सेना की तरह कुंभकरण को जगाने में लगा है, लेकिन सच्चाई यह है कि अब प्रदेश में डकैतों का सफाया हो चुका है।
कांग्रेस ने किया पलटवार
बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया। कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने कहा कि यह सच है कि दिग्विजय सिंह सरकार के दौरान डकैत थे, लेकिन यह भी सच है कि उनकी सरकार में ही डकैतों का सफाया किया गया। अगर डकैत थे तो पकड़े भी गए और मारे भी गए। बीजेपी सिर्फ राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें: औरंगजेब की कब्र पर बवाल : दिग्विजय सिंह बोले- विज्ञान और धर्मांधता के बीच चयन करे भारत
Grok के आंकड़ों का सच
Grok के दिए गए जवाब के अनुसार, वर्तमान सरकार में डकैती की घटनाओं में गिरावट आई है, लेकिन इसके सटीक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। पुलिस रिकॉर्ड और अन्य सरकारी रिपोर्ट्स की तुलना करने पर ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। बता दें इसी तरह की बहस कुछ दिन पहले कांग्रेस ने शुरू की थी। जब उसने नेहरू और गांधी को लेकर ग्रोक से सवाल किया था।
यह भी पढ़ें: Grok AI आए दिन ले रहा नए पंगे, अब गांधी-नेहरु पर दिए चौंकाने वाले जवाब
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक