Khajuraho Festival : 139 कलाकारों ने 24 घंटे डांस कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Manya Jain | Feb 21, 2025, 11:31 IST
1 / 7
सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया हौसला
GkPt49rXoAArKB4
Image credit : Manya Jain
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि नृत्य केवल कला नहीं, बल्कि एक कथा कहने की विधा भी है। इस उपलब्धि से भारत की सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान मिलेगी।
2 / 7
खजुराहो डांस फेस्टिवल में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
GkPt-JDbAAMwwNt
Image credit : Manya Jain
मध्य प्रदेश के खजुराहो नृत्य महोत्सव 2024 में 139 कलाकारों ने 24 घंटे, 9 मिनट और 26 सेकंड तक लगातार नृत्य कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
3 / 7
खजुराहो के ऐतिहासिक मंदिरों में हुआ आयोजन
GkPt7tTX0AAQAuo
Image credit : Manya Jain
यह महोत्सव कंदरिया महादेव मंदिर और देवी जगदंबा मंदिर के बीच आयोजित हुआ। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने भी इस उपलब्धि को प्रमाणित किया।
4 / 7
नृत्य शैलियों की शानदार प्रस्तुति
GkQNMVpWEAEfgrB
Image credit : Manya Jain
कलाकारों ने मोहिनीअट्टम, ओडिशी, कथक, भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी जैसी शास्त्रीय नृत्य शैलियों को प्रस्तुत किया।
5 / 7
विदेशी कलाकारों ने भी लिया भाग
GkPpPfcagAATeQk
Image credit : Manya Jain
इस बार के महोत्सव में प्रसिद्ध अभिनेत्री और नृत्यांगना प्राची शाह सहित कई अंतरराष्ट्रीय डांसर भी शामिल हुए। महोत्सव के उद्घाटन पर कलाकारों को राज्य रूपंकर कला पुरस्कार भी दिए गए।
6 / 7
सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित
GkP2IRZXAAAGTjR
Image credit : Manya Jain
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कलाकारों को सम्मानित किया और कहा कि नृत्य भारत की सांस्कृतिक धरोहर है, जो कला और भक्ति को जोड़ता है।
7 / 7
लगातार 24 घंटे चला नृत्य
GkPuBtJbIAAXqkS
Image credit : Manya Jain
बता दें ये डांस करीब 24 घटें तक चला। डांस की शुरुआत 19 फरवरी को दोपहर 2:34 बजे हुई और 20 फरवरी को 2:43 बजे समाप्त हुई।