शादी के 4 साल तक पति ने नहीं बनाए संबंध, सच जानकर पत्नी के उड़ गए होश

Vikram Jain | Nov 21, 2024, 23:05 IST
MP Gwalior woman lodged complaint her husband
ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दंपति के बीच शादी के चार बाद भी शारीरिक संबंध नहीं बने। पति हमेशा डॉक्टर से इलाज की बात कहते हुए टालते रहा, जब एक दिन पत्नी बाजार पहुंची तो सच्चाई जानकर उसके होश उड़ गए।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसको सुनकर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे। ग्वालियर महिला थाने में एक महिला ने अपने पति को लेकर अजीब शिकायत दर्ज कराई। महिला ने पुलिस से शिकायत में बताया कि उसका पति एक किन्नर (eunuch) है, जो महिला के जैसे तैयार होकर साड़ी पहनकर किन्नरों की टोली में शामिल होकर पैसे मांगने का काम करता है। पति की स्थिति को लेकर वह हैरान परेशान हो गई है। महिला ने कहा कि वह पति के साथ अब नहीं रहना चाहती। महिला की शिकायत सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला जांच में लिया है।



मेरा पति किन्नर है, बाजार में मांगता है पैसे

पुलिस से शिकायत में महिला ने यह बताया कि वह एक दिन वह मार्केट गई हुई थी तो उसने पति को किन्नर की टोली में देखा, पति महिला की वेशभूषा में किन्नरों के साथ घरों और दुकानों में पैसे मांग रहा था। पति को साड़ी में देखकर उसके होश उड़ गए। जब इसको पति से पूछा को वह बात को टाल गया, उसे इसे कार्यक्रम का हिस्सा बताया। इस के बाद महिला ने घर आकर सास और परिवार के लोगों से बात की तो उन लोगों ने ठीक से व्यवहार नहीं किया।



शादी के 4 साल बाद भी पति ने नहीं बनाए संबंध

शिकायत के मुताबिक महिला की शादी 2020 में हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने लाखों रुपए का दहेज दिया था, शादी धूमधाम से हुई थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि शादी के 4 साल बाद भी पति और पत्नी के बीच किसी तरह के कोई फिजिकल रिलेशन नहीं बने। पत्नी ने जब भी इसको लेकर बात की तो पति ने कहा कि वह फिजिकल रिलेशन के लिए तैयार नहीं है। उसका डॉक्टर से इलाज चल रहा है। इसके महिला ने पति को


बाजार में साड़ी पहने हुए देखा।



ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप

महिला का आरोप है कि अब मामला सामने आने के बाद ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया। छोटी- छोटी बातों पर घर में विवाद होने लगा है। महिला ने बताया कि उसे कई बार भोजन तक नहीं दिया गया, मारपीट भी की गई। विरोध करने पर पति ने भी उसके साथ मारपीट की है। जब उसे बुखार आ गया तो उसे मायके छोड़ दिया गया। फिर भी वह अपनी गृहस्थी को बचाने की कोशिश करती रही।



केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

महिला ने ससुराल वालों पर ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है। मामले में महिला थाना प्रभारी दीप्ति तोमर ने बताया कि शिकायत में महिला ने अपने पति को किन्नर बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत के बाद पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज किया।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • ग्वालियर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • दहेज प्रताड़ना
  • मारपीट
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • किन्नर
  • eunuch
  • ग्वालियर न्यूज हिंदी
  • ग्वालियर में दहेज प्रताड़ना का मामला
  • पति निकला किन्नर