एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला-70, 80, 90 फीसदी वेतन का नोटिफिकेशन रद्द
Indore. मप्र में लंबे समय से 100 फीसदी वेतन पाने की लड़ाई लड़ रहे हजारों कर्मचारियों को राहत मिली है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस प्रदीप मित्तल की बेंच ने बहुत ही अहम फैसला दिया। इसे लेकर विविध याचिकाएं दायर थी।
यह कहा हाईकोर्ट ने
हाईकोर्ट ने साफ कहा कि जब सरकार सौ फीसदी काम ले रही है तो फिर 100 फीसदी ही वेतन देना होगा। ऐसा कोई नियम नहीं बनाया जा सकता है। यह संविधान के आर्टिकल 12 और 14 समानता के अधिकार का उल्लंघन है। जब पीएससी से भर्ती होने वाले व प्रदेश में काम करने वाले फसर्ट व सैंकड क्लास के अधिकारी को पहले दिन से पूरा वेतन मिलता है तो फिर यह थर्ड व चतुर्थ कर्मचारी को क्यों नहीं दिया जा सकता है। यह उनके साथ असमानता है।
इसलिए सभी आदेश रद्द
बेंच ने कहा कि प्रोबेशन पीरियड के दौरान पहले, दूसरे और तीसरे साल के लिए मिनिमम पे-स्केल का क्रमशः 70%, 80% और 90% पेमेंट तय करने वाले ऊपर बताए गए सभी नियमों और सर्कुलर को रद्द किया जाए। संबंधित डिपार्टमेंट के उन सभी सरकारी कर्मचारियों को, जिनकी नियुक्ति 25 नवंबर, 2019 के मेमो के बाद हुई है, प्रोबेशन पीरियड के दौरान किए गए काम के लिए पूरी सैलरी दी जाए। इसी के अनुसार, ये रिट याचिकाएं मंजूर की जाती हैं।
मप्र सरकार का 2019 का विवादित आदेश
कमलनाथ सरकार ने दिसंबर 2019 में सर्कुलर जारी कर फैसला लिया कि ईएसबी के जरिए हुई भर्ती (पीएससी छोड़कर अन्य) में प्रोबेशन पीरियड चार साल का होगा। इसमें पहले साल 70 फीसदी, फिर 80 फीसदी, तीसरे साल 90 फीसदी और चौथे साल से 100 फीसदी वेतन दिया जाएगा। सराकर ने इसके लिए काउंसिल आफ मिनिस्टर्स के फैसले को आधार बताया था।
हाईकोर्ट ने यह की टिप्पणी
कर्मचारी को उस पे-स्केल के आधार पर सैलरी पाने का अधिकार है जो भर्ती नियमों में तय किया गया है। पहले, दूसरे
नियमों में तय पे-स्केल से कम सैलरी का भुगतान केवल गलत व्यवहार साबित होने पर सज़ा के तौर पर ही किया जा सकता है। बिना किसी ठोस वजह के सैलरी से कोई रिकवरी या कटौती नहीं की जा सकती। सज़ा के तौर पर भी, पे-स्केल को मिनिमम पे-स्केल से कम नहीं किया जा सकता।
केवल इंक्रीमेंट रोके जा सकते हैं, या कर्मचारी को निचले पे-स्केल पर वापस भेजा जा सकता है। लेकिन सज़ा के तौर पर भी पे-स्केल कम करने का कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए, काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स द्वारा लिया गया और 25 नवंबर, 2019 के मेमो के ज़रिए जारी किया गया ऐसा निर्णय टिकने लायक नहीं है, यह भारत के संविधान के आर्टिकल 12 और 14 का उल्लंघन है, इसलिए इसे रद्द किया जाता है।
यह खबरें भी पढ़ें...
इंदौर जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का झटका, हाईकोर्ट से सीलिंग जमीन आदेश खारिज
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज के लिए नेहरू स्टेडियम देने से इंदौर नगर निगम ने किया मना
इंदौर ट्रैफिक पर हाईकोर्ट बोला- नजर नहीं आ रहा काम, हूटर वाली गाड़ियां हमने कोर्ट के सामने ही देखीं
इंदौर में भोपाल जैसी सीलिंग की मांग, मुख्य सचिव, कलेक्टर, निगमायुक्त को डिमांड ऑफ जस्टिस नोटिस