जल्द पटरियों पर दौड़ेगी MP की एकमात्र हेरिटेज ट्रेन, टूरिस्ट्स को जंगल, झरने और खूबसूरत वादियों की करवाएगी सैर

Pratibha ranaa | Jul 02, 2024, 09:50 IST
mp Heritage Train
मध्य प्रदेश की इकलौती हेरिटेज ट्रेन पातालपानी से कालाकुंड के बीच 10 किमी ट्रैक पर चलेगी। इस ट्रैक पर सफर के दाैरान यात्री पातालपानी स्टेशन, पातालपानी वाटर फॉल, वैली ब्रिज, कालाकुंड और चार टनल के रोमांच का लुत्फ उठाएंगे।

देश में तमाम जगहों पर हेरीटेज ट्रेनों का संचालन हो रहा है। पर्यटकों को ये ट्रेनें खूब भा रही हैं। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से चलने वाली हेरिटेज ट्रेन भी फिर से शुरू होने जा रही है। महू- पातालपानी ब्राडगेज लाइन पर स्पीड ट्रायल पूरा हो गया है। ये ट्रेन शुरुआत में सप्ताह में तीन दिन चलेगी।



इस- इस दिन चलेगी ट्रेन

माना जा रहा है कि ये हैरिटेज ट्रेन इस महीने के अंत से शुरू की जा सकती है। ये ट्रेन तीन दिन ( शुक्रवार, शनिवार और रविवार ) को चलेगी। इस ट्रेन से यात्री इंदौर से पातालपानी तक डेमू से सीधे जा सकेंगे। पातालपानी के बाद यात्री कालाकुंड तक का रोमांचक सफर विस्टाडोम वाली हैरिटेज ट्रेन से कर सकेंगे।



आने-जाने का अलग-अलग टिकट

पातालपानी-कालाकुंड के बीच हैरिटेज ट्रेन में दो विस्टाडोम C-1 और C-2 (AC चेयर-कार) कोच और दो नॉन AC D-1, D-2 और D-3 कोच होगा। यात्री को आने-जाने का अलग-अलग टिकट लेना होगा।



इतना रहेगा किराया

बताया जा रहा है कि विस्टाडोम के एक कोच में 60 सीट हैं। इसमें AC चेयर- कार का 265 रुपए, जबकि नॉन AC चेयर-कार का किराया 20 रुपए टिकट रह सकता है। नॉन AC चेयर-कार के दो कोच हैं। टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन या रिजर्वेशन सेंटर से की जा सकती है।



ये समय रहेगा

  • ट्रेन संख्या 52965 पातालपानी कालाकुंड हैरिटेज ट्रेन 11.05 बजे पातालपानी से चल कर 13.25 बजे कालाकुंड पहुंचेगी।
  • 52966 कालाकुंड पातालपानी हेरिटेज ट्रेन कालाकुंड से 15.34 बजे चल कर 16.30 बजे पातालपानी पहुंचेगी।
pratibha rana


thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें









Tags:
  • mp Heritage Train
  • हैरिटेज ट्रेन