हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी, इंदौर में 25 हजार लेकर नौकरी दे रहा आरोपी

Sanjay Gupta | May 03, 2026, 14:01 IST
mp high court job scam fraud arrest
आजकल नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी बहुत बढ़ गई है। हाल ही में हाईकोर्ट में क्लर्क की नौकरी के नाम पर एक फर्जी ज्वाइनिंग लैटर देकर 25 हजार रुपए ठग लिए गए। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी खुद को हाईकोर्ट का बड़ा कर्मचारी बताता था।

इंदौर में फर्जी नौकरी के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। हाईकोर्ट में क्लर्क की नौकरी देने के नाम पर एक महिला से 25 हजार की ठगी हुई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया है।



इस तरह हुआ फर्जीवाड़ा

तलावली चंदा निवासी स्वाति बाथम ने पिछले दिनों तक अपने पति के साथ तुकोगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि लक्ष्मण मेहरा ने खुद को हाईकोर्ट का कर्मचारी बताकर सहायक क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था।



जबलपुर हाईकोर्ट की फर्जी सील लगाई

शिकायत में ये भी बताया गया कि आरोपी ने 25 हजार रुपए नकद लिए थे। साथ ही उच्च न्यायालय जबलपुर की फर्जी सील लगाकर ज्वाइनिंग लेटर दे दिया था। कुछ दिनों बाद संदेह होने पर महिला ने हाईकोर्ट में पत्र की जांच करवाई तो वह पूरी तरह फर्जी निकला।



शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण मेहरा (निवासी ग्राम खुरपा जिला नरसिंहपुर) को गिरफ्तार कर लिया है।



a415ac8d-75b


हाईकोर्ट का रसूखदार कर्मचारी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मेघदूत चौपाटी इंदौर पर मुलाकात कर खुद को रसूखदार कर्मचारी बताता था। भरोसा जीतने के लिए फर्जी आवेदन पत्र देता था। बाद में गीता भवन चौराहे पर बुलाकर फर्जी जॉइनिंग लेटर सौंपता था।



फिलहाल पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी ने और कितने लोगों से सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी की है। उसके साथ कौन कौन शामिल है। मामले में तुकोगंज थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।



साथ ही उससे पूछताछ जारी है और अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटाई जा रही है।



ये खबरें भी पढ़िए...



फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से PMJJBY योजना में ढाई करोड़ की धोखाधड़ी



एसओजी ने स्कूल लेक्चरर को किया गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से हथिया ली नौकरी



मध्यप्रदेश न्यूज: भोपाल-इंदौर में फर्जी केवाईसी से की धोखाधड़ी, 58 करोड़ की हेराफेरी उजागर



एमपी न्यूज: स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग के डेटा में गड़बड़ी



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • हाईकोर्ट
  • उच्च न्यायालय
  • क्लर्क
  • थाना प्रभारी
  • नौकरी के नाम पर ठगी
  • सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी