एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: ब्लैकमेलिंग के लिए रेशू बनी थी डॉल्फिन, करीबी के शामिल होने का शक
एमपी के हनी ट्रैप पार्ट 2 के सभी सातों आरोपी जेल में हैं। इसमें रेशू चौधरी के साथ ही हनी ट्रैप पार्ट वन की भी आरोपी रही श्वेता विजय जैन भी शामिल हैं।
साथ ही लेडी शराब तस्कर अलका दीक्षित, उसका बेटा जयदीप, करीबी लाखन चौधरी, जितेंद्र पुरोहित, हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा भी हैं।
सात मोबाइल क्राइम ब्रांच की जब्ती में हैं। इन्हें फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा जा रहा है। उधर रेशू के कई राज एक-एक कर सामने आ रहे हैं।
पुलिस ने मुख्य षड्यंत्रकारी रेशू चौधरी और श्वेता जैन को माना, मोबाइल फॉरेंसिंक लैब जाएंगे
डॉल्फिन एप से ब्लैकमेलिंग का खेल
मुख्य किरदार रेशू चौधरी को लेकर एक और मामला सामने आया है। रेशू सोशल मीडिया के जरिए और डेटिंग ऐप्स पर डॉल्फिन नाम से रईसजादों को फंसाती थी।
आशंका है कि यहीं से ब्लैकमेलिंग का खेल शुरु हुआ था। इसके बाद वह श्वेता जैन के संपर्क में आई और फिर अलका दीक्षित के साथ जुड़ी। इस तरह तीनों की तिकड़ी ने मिलकर बड़े रसूखदार नेता, अधिकारी और कारोबारियों को फंसाना शुरू कर दिया था।
सालों तक तीनों ने कई लोगों के वीडियो बनाए और ब्लैकमेलिंग की। इसमें दिल्ली से लेकर एमपी तक के बड़े लोगों के नाम शामिल होने की आशंका है।
एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2 की रेशू, श्वेता सहित 6 आरोपी फिर जज के बंगले पर पेश, जेल भेजा, अलका की रिमांड
डॉल्फिन नाम से करती थी अश्लील बातें
ससुराल पक्ष ने कहा कि रेशू के पति महेंद्र को मस्कट में इसकी भनक लगी थी कि, रेशू ने सोशल मीडिया पर डॉल्फिन नाम से एक गुप्त प्रोफाइल बना रखी है।
जब महेंद्र ने उसकी चैट्स देखीं तो वह डॉल्फिन बनकर अनजान पुरुषों से अश्लील और संदेहास्पद चैटिंग करती थी। कुछ माह बाद ही वह पति को छोड़कर भारत लौट आई और डेटिंग ऐप्स पर एक्टिव हो गई।
हनी ट्रैप पार्ट टू की रेशू चौधरी का एक और कांड, महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट बुलाकर डिलीवरी बॉय से धोखाधड़ी
रिश्ते में लगने वाले भाई की भूमिका संदिग्ध
वहीं रेशू के ससुर ने उसके एक रिश्ते के भाई की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर पुलिस अगर इस एंगल पर जांच करे तो हनीट्रैप स्कैंडल से जुड़े की कई कड़ियां जुड़ सकती हैं।
इसी रिश्ते के भाई ने उनके बेटे महेंद्र की शादी को लेकर रेशू की बात चलाई थी। शादी के बाद भी वह रेशू को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को दिलाने के बहाने अक्सर भोपाल, इंदौर, जबलपुर और नागपुर ले जाता था।
ससुर को अंदेशा है कि इन दोनों के बीच कोई गहरी सांठ-गांठ थी। इस संदिग्ध रिश्तेदार की पत्नी बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में नर्स के पद पर पदस्थ है। जबकि उसका पिता वन विभाग में डिप्टी रेंजर रह चुका है।
एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: रेशू अपने पति पर लगा चुकी धर्मांतरण के आरोप, परिवार पुलिस में
ढाबे, होटल में बनाई साजिश
क्राइम ब्रांच को जांच में पता चला है कि रेशू, अलका, श्वेता ने पीथमपुर, इंदौर में ढाबे, होटल में बैठकर ब्लैकमेलिंग की साजिश रची थी।
इसके बाद मिलकर तीनों ने हितेंद्र सिंह चौहान को ब्लैकमेल किया था। साथ ही और एक करोड़ रुपए मांगे थे। फिलहाल पुलिस ने मोबाइल को जांच में भेजा है।
वहीं आशंका है कि रेशू व अन्य आरोपियों ने इन फोटो, वीडियो को डिजिटली क्लाउड या अन्य जगह पर सुरक्षित रखा है। इसकी भी जांच की जा रही है।
ससुराल से एक लाख प्रति माह की डिमांड
ससुर ने बताया कि रेशू और महेंद्र का विवाह छत्तीसगढ़ में संपन्न हुआ था। विवाह के बाद रेशू रायपुर स्थित अपने ससुराल में मात्र पांच दिन ही रही थी
इसके बाद वह सागर स्थित अपने मायके चली गई फिर नहीं लौटी। रेशू ने सीधे तौर पर शर्त रख दी कि यदि उसे साथ ले जाना है तो हर महीने खर्च के लिए एक लाख रुपए देने होंगे।
इसके बाद समझाकर महेंद्र के साथ रेशू को मस्कट भेजा लेकिन वह फिर लौट आई और ससुराल पक्ष पर केस करा दिया।