एमपी में पतियों के लिए काल बनी पत्नियां, 7 महीनों में 15 को उतारा मौत के घाट

Aman Vaishnav | Jul 12, 2026, 09:40 IST
एमपी में पतियों के लिए काल बनी पत्नियां
मध्य प्रदेश में जनवरी से 10 जुलाई तक अवैध संबंधों के चलते 15 से ज्यादा पतियों की हत्या हुई। इन खौफनाक वारदातों को अंजाम देने के लिए पत्नियों ने जहर देने, गला घोंटने और शूटरों को सुपारी देने जैसे तरीके अपनाए।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • मध्य प्रदेश में पिछले सात महीनों में 15 से ज्यादा पति की हत्या हुई।
  • ज्यादातर मामलों में आरोप पत्नी और उसके प्रेमी पर लगा है।
  • कहीं जहर दिया गया, कहीं गला घोंटा गया तो कहीं अवैध संबंधों में हत्या हुई।
  • धार, इंदौर, उज्जैन और मंदसौर के चार बड़े केस इस ट्रेंड को साफ दिखाते हैं।
  • एक्सपर्ट इसे रिश्तों में बढ़ते तनाव और सामाजिक बदलाव से जोड़कर देख रहे हैं।

रीवा, पन्ना और नरसिंहपुर के मामले

10 जुलाई को रीवा के टीकरगांव में पुलिस को सतना निवासी विपिन यादव का शव खेत से मिला था। जांच में पता चला कि पत्नी और प्रेमी ने मिलकर हत्या की थी।



इससी तरह 1 जुलाई को पन्ना में संजय मिश्रा का शव निर्माणाधीन पुल के नीचे मिला था। यहां भी पत्नी और प्रेमी आरोपी निकले थे।



इसके अलावा 30 जून को नरसिंहपुर में हाईवे किनारे तुलसीराम का शव मिला था। पुलिस जांच में पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या का आरोप लगा था। जनवरी से 10 जुलाई 2026 के बीच प्रदेश में ऐसे 15 से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं।



mp-husbands-murdered-extramarital-affairs


धार: सोते समय हुई हत्या

धार के मसाला कारोबारी देवकृष्ण पुरोहित की 6-7 अप्रैल की रात घर में सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पत्नी प्रियंका ने शुरुआत में पुलिस को बताया कि लूटपाट के दौरान अज्ञात बदमाशों ने हत्या की। जांच में पुलिस ने प्रियंका को साजिश की मुख्य आरोपी बताया।



पुलिस के अनुसार प्रियंका का कमलेश पुरोहित से प्रेम संबंध था। दोनों ने सुरेंद्र सिंह भाटी को हत्या के लिए एक लाख रुपए की सुपारी दी थी।



आरोप है कि वारदात वाली रात प्रियंका ने घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया था। पुलिस ने प्रियंका, कमलेश समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



mp-husbands-murdered-extramarital-affairs


इंदौर: हादसा नहीं, हत्या थी

इंदौर के राऊ क्षेत्र में भी प्रॉपर्टी और रेत कारोबारी नवीन पाटीदार की मौत को पहले सड़क हादसा माना गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि हुई तो मामला हत्या का निकला।



वहीं पुलिस जांच में पत्नी भारती पाटीदार और कथित प्रेमी राहुल उइके उर्फ राहुल मराठा की भूमिका सामने आई।



पुलिस का दावा है कि राहुल की नवीन से पुरानी रंजिश थी। उसने देवास और उज्जैन के शूटरों को 15 लाख रुपए की सुपारी दी। 12 अप्रैल की रात रेकी के बाद नवीन की हत्या की गई और इसे हादसे का रूप देने की कोशिश हुई।



कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी सात आरोपी गिरफ्तार हुए।



mp-husbands-murdered-extramarital-affairs


उज्जैन: जमीन विवाद बना वजह

उज्जैन के उन्हेल में 42 साल के किसान भारत सिंह की हत्या हुई थी। इस मामले में पत्नी सोनाकुंवर और पड़ोसी जितेंद्र सिंह आरोपी बने थे। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच पांच साल से प्रेम संबंध थे। खेती की जमीन बेचने को लेकर भी विवाद चल रहा था।



आरोप है कि 29 मई की रात जितेंद्र भारत सिंह को खेत पर ले गया था। शराब पिलाने के बाद पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



mp-husbands-murdered-extramarital-affairs


मंदसौर: सबसे क्रूर तरीका

मंदसौर के भानपुरा में 39 साल के धनराज नाथ के लापता होने की जांच में पत्नी धापू बाई और पंकज चौधरी आरोपी बने थे। दोनों के बीच 4-5 साल से प्रेम संबंध थे, जिसे लेकर परिवार में विवाद रहता था।



पुलिस के अनुसार 10 अप्रैल की रात धनराज को सुनसान खेत पर ले जाकर पहले गला घोंटा गया, फिर धारदार हथियार से हत्या की गई थी। पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े किए गए और जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफना दिया गया था।



mp-husbands-murdered-extramarital-affairs


आंकड़े क्या कहते हैं

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार लव अफेयर और अवैध संबंधों से जुड़ी हत्याओं में मध्य प्रदेश देश के टॉप-5 राज्यों में शामिल है।



बिहार में लव अफेयर से जुड़ी 270 हत्याएं दर्ज हुईं।



वहीं महाराष्ट्र में अवैध संबंधों से जुड़ी हत्याओं का आंकड़ा 166 रहा।



मध्य प्रदेश में लव अफेयर से 118 और अवैध संबंधों से जुड़ी 120 हत्याएं सामने आईं।



ये खबरें भी पढ़िए...

छत से धक्का फिर IV लाइन में टॉयलेट क्लीनर, तेलंगाना में नर्स पत्नी ने की पति की हत्या



देवर के प्यार में पागल पत्नी ने की पति की हत्या, सूटकेस में लाश भरकर भागी मुंबई



बाथरूम में दफन मिला 45 दिन से लापता पति का शव, पत्नी ने कबूला जुर्म



मुझे बचाओ चिल्लाता रहा, फिर हो गई मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • अवैध संबंधों में हत्या
  • धारदार हथियार
  • पति की हत्या
  • अवैध संबंध
  • रीवा