MP में IAS अफसरों की पदोन्नति, प्रदेश को मिले दो नए प्रमुख सचिव

Jitendra Shrivastava | Dec 30, 2024, 18:24 IST
MP IAS officers promotion new charges Photograph: (thesootr)
मध्य प्रदेश सरकार के प्रशासन विभाग ने एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी है। शासन ने सोमवार शाम को आइएएस अधिकारियों के तबादले कर नए प्रभार दिए हैं...

मध्य प्रदेश सरकार के प्रशासन विभाग ने एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की प्रमोशन लिस्ट जारी की है। मध्य प्रदेश के 82 आईएएस अफसरों को सीएम मोहन यादव की सरकार ने नए साल का तोहफा दिया है। अलग-अलग बैच के आईएएस का प्रमोशन करते हुए बढ़े हुए वेतनमान का लाभ देने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रमोशन की इस लिस्ट में 2001 बैच के दो आईएएस अधिकारी सचिव से प्रमुख सचिव बनाए गए हैं।



पी. नरहिर को बनाया गया प्रमुख सचिव बनाया

मध्यप्रदेश में 2025 से पहले के आईएएस अफसरों को वेतनमान के हिसाब से पदोन्नत किया गया है। इनमें सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी और पी. नरहिर को प्रमुख सचिव बनाया गया है। ऐसे प्रमोशन पाने वाले अन्य अधिकारियों में 2009 से 2011 बैच के अफसरों के साथ ही 2016 बैच के 26 अफसर भी शामिल हैं। सीएस अनुराग जैन के अध्यक्षता में हुई विभागीय बैठक के बाद पदोन्नति सूची जारी की गई। सभी अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ एक जनवरी 2025 से मिलेगा।



2009 बैच के 16 अधिकारी अपर सचिव से बने सचिव

प्रमोट किए गए 2009 बैच के 16 अधिकारी अपर सचिव से सचिव बनाए गए हैं। 2011 बैच के 29 अफसरों को प्रवर श्रेणी वेतनमान


के अधिकारी उप सचिव से अपर सचिव बनाए गए। इनमें मप्र के जिलों में पदस्थ 13 कलेक्टर के नाम शामिल हैं। 2016 बैच के 26 अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड के साथ ही 2021 बैच के नौ अधिकारियों को वरिष्ठ समय वेतनमान दिया गया है।



देखें लिस्ट...

thesootr
3b26d8cb-a22


58b81b77-0eb


1de39507-451


b0d19750-4d5


0b51d467-f31


57d6ff60-e5d


6755d051-69f


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • IAS
  • भारतीय प्रशासनिक सेवा
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • आईएएस पी नरहरि
  • डॉ. नवनीत मोहन कोठारी