मध्यप्रदेश में 4 IAS अफसर बने अपर आयुक्त, जबलपुर-रीवा-सागर को नई कमान

Jitendra Shrivastava | Published:
Photograph: (THESOOTR)
Photograph: (THESOOTR)
BHOPAL. मध्यप्रदेश शासन ने 4 IAS अफसरों को अपर आयुक्त (राजस्व) बनाया। जबलपुर, रीवा और सागर संभाग में नई पदस्थापना हुई। दिनेश कुमार, कैलाश वानखेड़े, अमर बहादुर सिंह और चन्द्रशेखर शुक्ला शामिल। यह पदस्थापना अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक की गई है।

मध्यप्रदेश शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 11 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया। इसके तहत 4 IAS अफसरों को अपर आयुक्त (राजस्व) बनाया गया।



जबलपुर, रीवा और सागर संभाग में नई नियुक्तियां हुई हैं। रीवा संभाग में दो अपर आयुक्त बनाए गए हैं। यह सभी पदस्थापनाएं अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक के लिए की गई हैं।





इन आईएएस की हुई नई नियुक्तियां...

  1. आईएएस दिनेश कुमार मोर्य (2012): सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव पद से उन्हें अपर आयुक्त (राजस्व) बनाया गया है। अब वे जबलपुर संभाग, जबलपुर में पोस्टेड होंगे। (अस्थाई पदस्थापना, आगामी आदेश तक)
  2. आईएएस कैलाश वानखेड़े (2013): ऊर्जा विभाग में अपर सचिव पद से उन्हें अपर आयुक्त (राजस्व) बनाया गया है। अब वे रीवा संभाग, रीवा में पोस्टेड होंगे। (अस्थाई पदस्थापना, आगामी आदेश तक)
  3. आईएएस अमर बहादुर सिंह (2013): जनजातीय कार्य विभाग में अपर सचिव पद से उन्हें अपर आयुक्त (राजस्व) बनाया गया है। अब वे रीवा संभाग, रीवा में पोस्टेड होंगे। (अस्थाई पदस्थापना, आगामी आदेश तक)
  4. आईएएस चन्द्रशेखर शुक्ला (2014): राजस्व विभाग में उप सचिव पद से उन्हें अपर आयुक्त (राजस्व) बनाया गया है। अब वे सागर संभाग, सागर में पोस्टेड होंगे। (अस्थाई पदस्थापना, आगामी आदेश तक)

ये खबरें भी पढ़ें...



आईएएस आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर उठे सवाल, झारखंड सरकार से मांगी रिपोर्ट



आईएएस निधि निवेदिता के आदेश पर मचा बवाल, सरकार नाराज, पलटा पूरा फैसला



राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अफसर बनेंगे आईएएस, DPC बैठक में मिली हरी झंडी



एक साल में चौथा तबादला, आईएएस नेहा मारव्या ने उठाए सवाल; अफसरों के ग्रुप में भी नहीं मिला समर्थन



Tags:
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • रीवा संभाग
  • जबलपुर संभाग
  • प्रशासनिक फेरबदल
  • अपर आयुक्त