MP IAS Transfers : मध्य प्रदेश के आधे कलेक्टर बदले जाएंगे, 5 जून के बाद थोकबंद तबादले

Pratibha ranaa | Jun 02, 2024, 08:23 IST
MP IAS Transfer
मध्य प्रदेश के आधे कलेक्टर हटाए जा सकते हैं। इनमें कुछ कलेक्टर 3 साल का कार्यकाल पूरा करने पर हटाए जाएंगे तो कुछ कलेक्टर्स परफॉर्मेंस के आधार पर बदलेंगे...

हरीश दिवेकर @ भोपाल



दो दिन बाद यानी 4 जून को लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha elections ) के परिणाम आ जाएंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) का पूरा फोकस सरकार को तेज गति से चलाने पर होगा। मुख्यमंत्री 3 जून को भोपाल लौट रहे हैं, ऐसा माना जा रहा है कि उनके आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर चर्चा होगी।



सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश भर के आधे से ज्यादा कलेक्टर हटाए जा सकते हैं। इनमें कुछ कलेक्टर 3 साल का कार्यकाल पूरा करने पर हटाए जाएंगे तो कुछ कलेक्टर्स परफॉर्मेंस के आधार पर। हटाए जाने वाले 26 कलेक्टर्स में से कुछ को दूसरा जिला मिलेगा तो कुछ को मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी बनाया जाएगा।



इसी के साथ 2015 बैच के अफसरों को कलेक्टर बनने का रास्ता भी साफ हो जाएगा। अभी 2014 बैच तक के आईएएस कलेक्टर बन पाए हैं। इसी के साथ कलेक्टरी की बाट जोह रहे प्रमोटी आईएएस अफसरों को भी मैदान में जाने का अवसर मिलेगा। ( : MP IAS TRANSFERS )



इन कलेक्टर्स के होंगे तबादले


बालाघाट कलेक्टर गिरिश कुमार मिश्रा, कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद, सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा, रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल, मंडला कलेक्टर सलोनी सिडाना, टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा, छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर, निवाड़ी कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, सागर कलेक्टर दीपक आर्य, आगर मालवा कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, देवास कलेक्टर ऋषव गुप्ता, अलीराजपुर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, खंडवा कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, खरगौन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, धार कलेक्टर, नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना, बैतूल कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी, सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह अढ़ायच, राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित, रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे, विदिशा कलेक्टर बुद्धेश वैद्य, दतिया कलेक्टर संदीप कुमार माकिन, अशोकनगर कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी, शिवपुरी कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी, भिण्ड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना का तबादला हो सकता है। ( MP collectors transfer )



thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • Lok Sabha elections
  • MP IAS TRANSFERS
  • MP collectors transfer