इंदौर के नरसीमुंजी कॉलेज के खाने में कीड़े मिलने की शिकायत, दिया नोटिस

Sanjay Gupta | Oct 17, 2024, 18:09 IST
Indore Narsimunji College insect food case
लाखों की फीस वसूलने के बाद भी बड़े-बड़े कॉलेजों में छात्रों को घटिया भोजन परोसा जा रहा है। इंदौर में नरसीमुंजी कॉलेज में कीड़े वाला खाना परोसे जाने के मामले में छात्रों की शिकायत रंग लाई है। मामले में जिला प्रशासन ने एक्शन लिया है।

INDORE. इंदौर और देश में शिक्षा जगत में बड़े नाम और बड़ी फीस वाले नरसीमुंजी कॉलेज (Narsimhanji College) में खाने को लेकर गंभीर शिकायतें मिली है। जिला प्रशासन एसडीएम निधि वर्मा के पास गोपनीय तौर से पहुंची खाने में कीड़े मिलने की शिकायतों के बाद यहां पर एसडीएम ने खाद्य टीम भेजकर जांच कराई। इसमें कई अनियमितताएं पाई गई, इसके बाद नोटिस जारी कर दिया है।



यह खामियां मिली नरसीमुंजी में

मौके पर जांच करने वाले फूड सेफ्टी अधिकारी ने बताया कि नरसीमुंजी कॉलेज ने वॉटर और फूड टेस्ट जो एक तय समय में कराना जरूरी है वह नहीं कराया है। कर्मचारी की ट्रेनिंग नहीं हुई है। कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी नहीं पाया गया है। स्टोरेज में खाद्य पदार्थों को चिपकाकर रखा गया है। खादय पंजीयन, मंजूरी भी नहीं बताई गई है। इसे लेकर श्री सुखसाकर हॉस्पिटलिटी सर्विसेस नरसीमुंजी को नोटिस जारी किया गया है।



Narsimunji College insect food case


इनके सेंपल लिए गए हैं जांच में

साथ ही यहां से पनीर, दाल, चवाल, चना, दलिया सौंफ, जीरा के भी सैंपल जांच में लिए गए हैं। नोटिस के जवाब और सेंपल रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।



खराब खाने की मिल रही थी शिकायतें

नरसीमुंजी कॉलेज में इल्लियों व कीड़ों वाला खाना मिलने की शिकायतें आ रही थी। प्रशासन को शिकायत मिलने पर एसडीएम निधि वर्मा ने फूड सेफ्टी अधिकारियों को जांच के आदेश दिए। जिस पर टीम ने बुधवार को जाकर वहां पर जांच की। फूड इंस्पेक्टर द्वारा की गई जांच में गंदगी मिली और कई मानकों की रिपोर्ट, लाइसेंस नहीं मिले हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Indore News
  • इंदौर जिला प्रशासन
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • छात्राओं को परोसी सब्जी में इल्ली
  • खाद्य विभाग
  • नोटिस
  • एमपी न्यूज हिंदी