इंदौर यशवंत क्लब चुनाव : चैयरमैन पद के लिए टोनी सचदेवा जीत रहे हैं चुनाव

Sanjay Gupta | Jun 16, 2024, 20:24 IST
Indore Yashwant Club Managing Committee election results
इंदौर में यशवंत क्लब की मैनेजिंग कमेटी का चुनाव परिणाम जल्द ही सबके सामने होगा। चेयरमैन के पद के सिए टोनी सचदेवा और सह सचिव के लिए विपिन कूलवाल चुनाव जीत रहे हैं।

INDORE. यशवंत क्लब (YC) की मैनेजिंग कमेटी का चुनाव का परिणाम कुछ समय बाद आने वाला है। अब तक के रुझान में सामने आया की चेयरमैन के पद के सिए मनजीत सचदेवा (टोनी) और सह सचिव के लिए विपिन कूलवाल चुनाव जीत रहे हैं।



टोनी पैनल जीत तय


मतगणना के तीन राउंड हो चुकै है। बाद टोनी पैनल जीत तय मानी जा रही है। चेयरमैन पद पर टोनी सचदेवा को 1029 वोट मिले है।


वहीं संतोष वाघले 620 वोट मिले है। सह सचिव पद के लिए विपिन कूलवाल को 1043 वोट, अश्विनी पुराणिक को 602 वोट मिले है।



सह सचिव पद : इस पद के लिए टोनी-गोरानी पैनल से विपिन कूलवाल है, तो वहीं वाघले पैनल से बिलियर्डस-स्नूकर की पूर्व इंटरनेशनल प्लेयर अश्विनी पुराणिक है। (सचिव पद के लिए संजय गोरानी और कोषाध्यक्ष के लिए आदित्य उपाध्याय पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं)



कार्यकारिणी के 5 पदों के लिए


टोनी-गोरानी पैनल से संदीप जैन को 363 वोट, आदित्य पारिख को 338, अनिलेष केवल सोनी को 394 वोट है।



वाघले पैनल से वैभव दुआ को 408 वोट।



निर्दलीय तेजवीर जुनेजा भी आगे चल रहे हैं। (इन्हें वाघले और पम्मी गुट से समर्थन मिल रहा है)





इंदौर यशवंत क्लब, यशवंत क्लब मैनेजिंग कमेटी का चुनाव, यशवंत क्लब का चुनाव, इंदौर न्यूज, टोनी पैनल की जीत तय





Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर यशवंत क्लब
  • यशवंत क्लब मैनेजिंग कमेटी का चुनाव
  • यशवंत क्लब का चुनाव
  • टोनी पैनल की जीत तय